हिंसा के बाद अमरनाथ यात्रियों ने बदला रास्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवक्ता के अनुसार चंदनवाड़ी से आज सुबह 4579 शिव भक्तों को गुफा की ओर भेजा गया। इनमें 3786 पुरुष,681 महिलांए,106 साधु तथा 6 बच्चे शामिल रहे।
इस बीच पवित्र अमरनाथ गुफा में स्थापित हुए शिवलिंग के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। आंकड़ा तीन लाख के करीब पहुंच चुका है।
एक सरकारी जानकारी के अनुसार अब तक 2,83,762 शिवभक्त हिमलिंग के दर्शन कर वापस लौट चुके हैं, जबकि शनिवार को दर्शन करने वाले भक्तों की कुल तादाद 7189 रही।
बालटाल की ओर से जाने वालों में कमी
बालटाल आधार शिविर में हुई हिंसा के बाद उस रास्ते से जाने वाले यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
इतना ही नहीं शनिवार को दिनभर वहां पहुंचे श्रद्धालुओं की संख्या में भी काफी कम रही। वैसे पहलगाम की ओर से पैदल यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में कमी नहीं आई है।
चंदनवाड़ी से शनिवार सुबह 4579 शिवभक्त पवित्र गुफा की ओर रवाना हुए, जबकि करीबी रास्ते वाले बालटाल आधार शिविर से जाने वालों की संख्या कम होकर मात्र 1390 रह गई।
दिन भर स्थिति रही सामान्य
बालटाल आधार शिविर में शनिवार को दिनभर स्थिति समान्य बनी रही। हिंसा के बाद इसमें पहुंचने वालों की संख्या में काफी गिरावट हुई, लेकिन वहां दौरा करने वाले आला अधिकारियों की संख्या आज काफी रही।
बड़ी संख्या में प्रशासनिक, सैन्य तथा श्राईन बोर्ड के अधिकारी वहां नजर आए। केंद्रीय रिर्जव पुलिस बल यात्रा को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने में जुटे हुए हैं।
सेना तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के कर्मचारी शिवभक्तों की राह देखते रहे, लेकिन हिंसा ने यात्रा को इस कदर प्रभावित किया कि आज आधार शिविर में बड़ी ही कम संख्या में लोग वहां पहुंचे।