फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Number crosses 17 thousand in state, 503 new cases, eight more deaths in Kashmir

प्रदेश में आंकड़ा 17 हजार पार, 503 नए मामले, कश्मीर में आठ और मौतें

विज्ञापन
Number crosses 17 thousand in state, 503 new cases, eight more deaths in Kashmir
कोरोना से मृत व्यक्ति के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते स्वास्‍थ्य कर्मी। - फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण का तेजी से प्रसार हो रहा है। प्रदेश में शनिवार को 503 नए संक्रमित मामले सामने आए। इसमें जम्मू संभाग से 136 और कश्मीर से 367 मामले हैं। इसके साथ जम्मू-कश्मीर में संक्रमित मामलों का आंकड़ा 17305 तक पहुंच गया है। इस बीच कश्मीर में 8 और लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। प्रदेश में यह आंकड़ा 306 तक पहुंच गया है, जिसमें कश्मीर संभाग से ही 283 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

नए पॉजिटिव मामलों में जिला जम्मू में अब तक के सबसे अधिक 66 मामले सामने आए हैं, इसमें 52 ट्रैवलर और 14 अन्य वर्ग से जुड़े हैं। जम्मू जिले से अब तक 15 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। श्रीनगर से 145, बारामुला से 18, कुलगाम से 6, शोपियां से 11, अनंतनाग से 20, कुपवाड़ा से 10, पुलवामा से 62, बड़गाम से 56, बांदीपोरा से 30, गांदरबल से 9, कठुआ से 27, राजोरी से 16, उधमपुर से 2, रामबन से 9, सांबा से 2, डोडा से 18, पुंछ से 4, किश्तवाड़ से 10 और रियासी से 2 संक्रमित मामले मिले हैं। शनिवार को कुल 523 संक्रमित मामलों में से 88 ट्रैवलर और 435 अन्य वर्ग के हैं।
विज्ञापन

300 पॉजिटिव मरीज रिकवर
जम्मू-कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों से शनिवार को 300 संक्रमित मरीज कोरोना को मात देकर अस्पतालों से घरों को चले गए। इसमें जम्मू संभाग से 41 और कश्मीर संभाग से 259 मामले हैं। अब तक प्रदेश में 9517 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं, जिसमें जम्मू संभाग से 1967 और कश्मीर से 7550 मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में 3007 संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया
जम्मू। जम्मू कश्मीर में शनिवार को 3007 संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया गया।अब तक कोरोना संक्रमित, उनके संपर्क और विदेश यात्रा से जुड़े मामलों में 350946 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। इसमें 43332 को घर पर क्वारंटीन, 7483 को अस्पताल में आइसोलेशन, 12 को अस्पताल में क्वारंटीन, 40852 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया। इनमें 258962 ने सर्विलांस अवधि को पूरा कर लिया है। अब तक 570508 सैंपलों में से 553203 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. कुल 17305 संक्रमित मामलों में से 7483 सक्रिय हैं। इनमें जम्मू संभाग से 1647 और कश्मीर से 5836 मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed