{"_id":"5d5316488ebc3e6d0806afe7","slug":"nsui-president-neeraj-said-bjp-removed-article-370-and-snatched-employment-from-youth-of-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसयूआई के अध्यक्ष नीरज बोले-भाजपा ने अनुच्छेद 370 हटाकर राज्य के युवाओं से छीने रोजगार के मौके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसयूआई के अध्यक्ष नीरज बोले-भाजपा ने अनुच्छेद 370 हटाकर राज्य के युवाओं से छीने रोजगार के मौके
Wed, 14 Aug 2019 01:28 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 14 Aug 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
नीरज कुंदन
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएसयूआई (नेशनल स्टूडेंट आफ इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खत्म हो गए हैं। उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। राज्य की नौकरियों का एक बड़ा हिस्सा दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों को चला जाएगा। भाजपा सरकार ने असंवैधानिक तरीके से जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जे को खत्म किया है। एनएसयूआई शिक्षा संस्थानों में हस्ताक्षर अभियान चलाकर विद्यार्थियों की राय जानेगी।
पार्टी मुख्यालय में मंगलवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए कुंदन ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए शिक्षा और दूसरे रोजगार के क्षेत्र में साधन कम हो गए हैं। पहले सरकारी नौकरियों में स्थानीय युवाओं की हिस्सेदारी सौ फीसदी थी जो अब खत्म हो गई है। भाजपा सरकार ने भूमि बिल पर जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ धोखा और उन्हें बेवकूफ बनाया है। देश के बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश राज्यों में भी ऐसे ही कानून लागू हैं, लेकिन वहां कितना विकास हुआ है यह जगजाहिर है।
विकास के नाम पर एक साजिश के तहत जम्मू-कश्मीर की पहचान को खत्म कर दिया गया है। इससे जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थी वर्ग को सीधे तौर पर प्रभावित होना पड़ेगा। भाजपा ने नोटबंदी करके आतंकवाद को कम करने की बात कही थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है। भविष्य में देशभर से कोई भी कश्मीर नहीं जाएगा, उलटा जम्मू पर बोझ बढ़ेगा। जिससे युवाओं को सड़क पर उतरने के सिवा कोई रास्ता नहीं बचेगा।
विज्ञापन
भाजपा सरकार सरकारी नौकरियों में जम्मू-कश्मीर के युवाओं की हिस्सेदारी को सौ फीसदी सुनिश्चित बनाने पर काम करें। जेकेपीवाईसी के प्रधान उदय चिब ने कहा कि जम्मू को अलग राज्य का दर्जा देने के लिए भाजपा ने वादे किए थे, लेकिन इस पर लोगों को गुमराह किया गया।