कश्मीरः ईद के दिन अजीत डोभाल ने लिया श्रीनगर के हालात का जायजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएसए अजीत डोभाल ने सौरा, पंपोर, लाल चौक, हजरतबल सहित पूरे श्रीनगर के हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने दक्षिण कश्मीर के कई क्षेत्रों का हाल भी जाना। उनके मुताबिक सभी क्षेत्रों में ईद का जश्न शांतिपूर्वक चल रहा है।
#JammuAndKashmir: NSA Ajit Doval today did a recce of entire SRINAGAR including downtown, Soura, Pampore, Lal chowk, Hazratbal; also of Pampore, Budgam, South kashmir districts of Pulwama, Awantipora. Eid celebrations were going on peacefully in all areas. #EidAlAdha pic.twitter.com/VxAgmpiO8K
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 12, 2019
इससे पहले शनिवार को वह आतंकवाद के गढ़ कहलाने वाले दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बकरीद के लिए यहां पहुंचे पशु व्यापारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत की।
पांच अगस्त को राज्यसभा में अनुच्छेद 370 हटाए जाने का विधेयक पारित होने के तुरंत बाद डोभाल कश्मीर घाटी पहुंच गए थे। तब से वह लगातार यहीं हैं। यहां उन्होंने बकरीद के त्योहार के मद्देनजर भेड़ों को लेकर पहुंचे एक व्यापारी से भेड़ की कीमत, खानपान और वजन के बारे में पूछताछ की। जिस दौरान डोभाल बाजार में पशुओं के बारे में जानकारी ले रहे थे, तभी एक युवा व्यापारी ने डोभाल को यह बताया कि वह मवेशियों को द्रास से लाया है।
आपको बता दें कि बकरीद के पर्व पर कश्मीर में लोगों ने नमाज अदा की। स्थानीय पुलिस के मुताबिक किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। अधिकारियों ने रविवार को कहा था कि लोग अपनी नजदीकी मस्जिद में नमाज अदा कर सकेंगे। फिर भी भीड़ को इकट्ठा नहीं होने दिया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक लोगों ने बकरीद के पर्व पर नमाज अदा की, साथ ही अलग-अलग कई मस्जिदों में मिठाई बांटी गई। अनुच्छेद 370 हटने के बाद लगे प्रतिबंधों से लोगों को थोड़ी छूट भी दी गई। जिला प्रशासन जम्मू-कश्मीर में स्थिति की लगातार समीक्षा कर रहा है। साथ ही लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए प्रयास कर रहा है।
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि कश्मीर के अनंतनाग, बारामुला, बडगाम, बांदीपोरा की सभी स्थानीय मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गई। इस दौरान कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई। जामिया मस्जिद बारामुला में लगभग 10,000 लोगों ने नमाज अदा की।