{"_id":"5d8c32cc8ebc3e93c02b06bd","slug":"nsa-ajit-doval-arrived-in-srinagar-review-of-the-situation","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसए अजीत डोभाल हालात का जायजा लेने फिर पहुंचे श्रीनगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसए अजीत डोभाल हालात का जायजा लेने फिर पहुंचे श्रीनगर
Thu, 26 Sep 2019 09:08 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Thu, 26 Sep 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
अजित डोभाल (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल कश्मीर घाटी के हालात का जायजा लेने बुधवार को यहां पहुंचे। वह 31 अक्तूबर को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बन जाने के बाद सरकारी योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन की रूपरेखा भी तय करेंगे। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वह कब तक घाटी में रहेंगे।
विज्ञापन
राज्य का विशेष दर्जा खत्म किए जाने की घोषणा के बाद डोभाल ने 11 दिनों तक घाटी में डेरा डाल रखा था। सरकार के फैसले के बाद कहीं अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो तथा लोगों के बीच सरकार का विश्वास बना रहे इसके लिए एनएसए ने श्रीनगर के डाउन टाउन से लेकर दक्षिण कश्मीर के आतंकवाद प्रभावित शोपियां जिले तक का दौरा किया था।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात करने के साथ ही उनके साथ बिरयानी भी खाई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे देश में इसकी चर्चा हुई थी।
विज्ञापन