फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Nowshera completely closed as soon as first infected case is found

पहला संक्रमित मामला मिलते ही नौशेरा पूरी तरह बंद

विज्ञापन
Nowshera completely closed as soon as first infected case is found
नौशेरा। नौशेरा में पहला संक्रमित मामला पाए जाने के बाद प्रशासन ने नगर को पूरी तरह बंद कराया। यहां की चार पंचायतों को सीज कर दिया। उपायुक्त तथा एसएसपी राजोरी ने प्रशासनिक टीम के साथ नौशेरा और कलसिया का दौरा किया और कलसियां समेत चार गांव रेड जोन घोषित कर दिया। वहीं आसपास के गांवों को बफर जोन में रखा गया है।
विज्ञापन

नौशेरा में एक महिला के कोरोना संक्रमित पाए जाने की जानकारी पर डीसी राजोरी शेर सिंह ने आवश्यक सेवाओं की दुकानों समेत पूरा बाजार बंद करवा दिया। गौरतलब है कि शुक्रवार की शाम सब डिवीजन नौशेरा की कलसिया पंचायत की एक महिला की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कलसिया और आसपास के चार पंचायतों को डीसी के निर्देश पर पुलिस प्रशासन ने रात में सील कर दिया। एसएसपी चंदन कोहली ने पुलिस और बीएसएफ के जवानों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का निदेश दिया। डीसी और एसएसपी कई अफसरों संग नौशेरा और कलसिया पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान एडीसी नौशेरा सुखदेव सिंह समयाल ने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे तक महिला के साथ सपंर्क में आने वाले 120 परिवारों को क्वारंटीन के लिए चयनित किया गया है। इस संबंध में डीसी राजोरी मोहम्मद नजीर शेख ने बताया कि दिल्ली से लौट रही महिला शव के साथ कलसिया पहुंची थी। लखनपुर में हुए कोरोना टेस्ट में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर महिला को कोविड अस्पताल जम्मू भेज दिया गया है। अन्य लोग भी क्वारंटीन कर दिए गए हैं। कुछ लोगों को राजोरी में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed