जम्मू से बनिहाल के बीच अब सुविधापूर्ण होगा मार्ग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में आने वाले पर्यटकों की सुविधा में इजाफा करने की योजना बनाई जा रही है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जम्मू से बनिहाल के बीच पांच स्थानों पर यात्री सुविधाएं बनेंगी। इस पर पांच करोड़ खर्च आएगा।
हाईवे पर यात्रियों के लिए पांच जगह ऐसी होंगी, जहां वे रुक कर फ्रेश हो सकेंगे। इन जगहों पर दो दुकानें, टायलेट, चिल्ड्रेन पार्क और पार्किंग की व्यवस्था होगी। इसी प्रकार जम्मू-शिवखोड़ी रूट पर भी दो या तीन जगहों पर ऐसी सुविधाएं देने की योजना है।
जानकारी के मुताबिक भारत सरकार की योजना के अंतर्गत नेशनल हाईवे अथारिटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के संपर्क और विचार-विमर्श के आधार पर केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर यात्री सुविधाएं तैयार करवाई जाएंगी।
जम्मू-शिवखोड़ी मार्ग पर मिलेगी ठहरने की सुविधा
वहीं पर्यटन विभाग जम्मू के निदेशक सौजन्य शर्मा जम्मू से बनिहाल के मध्य हाईवे पर पांच स्थानों के साथ-साथ शिवखोड़ी मार्ग पर भी दो या तीन स्थानों पर यात्री सुविधा तैयार करने की योजना है, जिसकी डीपीआर तैयार करके भिजवाई गई है। डीपीआर की स्वीकृति के बाद इस दिशा में निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा।
हाईवे के नगरोटा तथा बनतालाब के मध्य एक यात्री सुविधा होगी, जबकि दूसरी यात्री सुविधा टोल प्लाजा नंदिनी के बीच बनेगी। तीसरी यात्री सुविधा नंदिनी एवं उधमपुर के मध्य तैयार होगी।
वहीं चौथी यात्री सुविधा उधमपुर-पत्नीटाप के बीच तैयार होने वाली है। पांचवीं यात्री सुविधा तैयार करने के लिए पत्नीटाप तथा बनिहाल के बीच स्थान देखा जाएगा।