फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   now warm welcome of guest will not be with artificial flowers

वाह! कृत्रिम फूलों से नहीं होगा अब शिक्षण संस्थानों में स्वागत

Sun, 15 Nov 2015 11:09 PM IST
Updated Sun, 15 Nov 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
now warm welcome of guest will not be with artificial flowers
शिक्षण संस्थानों में होने वाले कार्यक्रमों अथवा वरिष्ठ अधिकारियों के आधिकारिक दौरों के दौरान अब उनका स्वागत कृत्रिम गुलदस्तों से नहीं होगा।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय कश्मीर की ओर से जारी आदेश में इस पर रोक लगाते हुए कहा गया है कि यदि किसी वरिष्ठ अधिकारी का अगर स्वागत करना ही हो तो उसे प्राकृतिक फूल भेंट किए जाएं।

शिक्षा निदेशक कश्मीर संभाग शाह फैज़ल ने बताया कि अकसर देखा गया है कि शिक्षण संस्थानों का दौरा करने पहुंचने पर अथवा अन्य कार्यक्रमों में वरिष्ठ अधिकारियों एवं राजनेताओं का कृत्रिम फूलों के गुलदस्ते देकर स्वागत किया जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह पर्यावरण के लिए भी ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मंत्री अथवा वरिष्ठ अफसरों का अगर स्वागत करना ही हो तो उन्हें संस्थान के प्रांगण में लगाए गए फूल भेंट कर उनका स्वागत किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण है मुख्य वजह

now warm welcome of guest will not be with artificial flowers

बताया गया कि शिक्षा मंत्री नईम अख्तर की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि उनके दौरे के दौरान ज्यादा कुछ न करते हुए उन्हें महज एक गिलास पानी ही दिया जाए ताकि शिक्षण गतिविधियों पर कोई असर न पड़े।

शिक्षा निदेशक कश्मीर शाह फैज़ल का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों अथवा मंत्री का कृत्रिम फूलों के गुलदस्ते से स्वागत न करने के आदेश का फूलों की स्थानीय स्तर पर होने वाली पैदावार पर भी असर पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि इससे पर्यावरण संरक्षण की ओर भी लोगों का ध्यान केंद्रित होगा। शिक्षण संस्थानों के प्रांगण भी फूलों की खुशबू से महकेंगे।

विभाग की ओर से एक अन्य सर्कुलर में निदेशालय के मुलाजिमों को आवेदक शिक्षकों को पूरा सम्मान देते हुए सर अथवा जनाब से संबोधित करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही विभिन्न मामलों के निपटारे में महिला शिक्षकों को प्राथमिकता देने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed