फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Now the signal will not be lost during Amarnath Yatra: BSNL brings Aatmanirbhar Bharat 4G technology

Amarnath Yatra 2025: BSNL लाया आत्मनिर्भर भारत 4G टेक्नोलॉजी, अब पहलगाम से बालटाल तक मिलेगा फुल नेटवर्क

Sun, 22 Jun 2025 11:27 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 22 Jun 2025 11:27 AM IST
सार

बीएसएनएल ने अमरनाथ यात्रा के लिए ‘आत्मनिर्भर भारत हाई-टेक टेक्नोलॉजी’ के तहत दोनों मार्गों पर 67 टावरों से 4G कनेक्टिविटी शुरू की है। श्रद्धालुओं को 15 दिन की वैधता वाले मुफ्त सिम कार्ड भी प्रदान किए जा रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Now the signal will not be lost during Amarnath Yatra: BSNL brings Aatmanirbhar Bharat 4G technology
mobile tower new - फोटो : istock

विस्तार

अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने आत्मनिर्भर भारत हाई-टेक टेक्नोलॉजी पहल के तहत अत्याधुनिक 4G सेवाएं शुरू कर दी हैं। इस पहल का उद्देश्य यात्रा मार्ग पर निर्बाध मोबाइल और डेटा कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन


बीएसएनएल के महाप्रबंधक (आईटीएस), अरविंद पांडेय ने जानकारी देते हुए कहा की बीएसएनएल इस बार आत्मनिर्भर भारत 4G टेक्नोलॉजी के साथ अमरनाथ यात्रा में भाग लेने वाले सभी श्रद्धालुओं को संचार सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। हमने दोनों यात्रा मार्गों पर बालटाल और पहलगाम पर कनेक्टिविटी को सशक्त किया है और 67 मोबाइल टावरों के माध्यम से अत्याधुनिक 4G सेवाएं चालू की गई हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बीएसएनएल ने विभिन्न स्थानों पर स्टॉल लगाए हैं, जहां से श्रद्धालु मुफ्त सिम कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। ये सिम 15 दिनों की वैधता के साथ दिए जा रहे हैं, जिससे यात्रा के दौरान संचार संबंधी किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। इस नई पहल से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले लाखों श्रद्धालु अब बेहतर नेटवर्क कवरेज और डेटा सेवाओं का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कश्मीर में अमरनाथ यात्रा 2025 की तैयारियों का लिया जायजा
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कश्मीर का दौरा कर अमरनाथ यात्रा के लिए की जा रही सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कश्मीर क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बलों और अधिकारियों से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था और हालात की जानकारी ली।
भारतीय सेना के अनुसार, जनरल द्विवेदी को मौजूदा ऑपरेशनल स्थिति और रणनीतिक पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

उन्हें यह भी दिखाया गया कि सेना किस तरह आधुनिक तकनीकों को अपने अभियानों में शामिल कर रही है, जिससे सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था और बेहतर हो रही है। सेना प्रमुख ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को पूरी सुरक्षा दी जाए और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हर स्तर पर तैयारियां पूरी रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed