फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Now promotions in CU will be based on new rules

Jammu News: सीयू में अब नए नियमों के आधार पर होगी पदोन्नति

विज्ञापन
Now promotions in CU will be based on new rules
जम्मू। जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाई कोर्ट ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) जम्मू की पुरानी पदोन्नति की अधिसूचना को वापस लेकर नए नियमों के तहत जारी अधिसूचना को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

कोर्ट ने यह फैसला एक कर्मचारी की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। इस याचिका में नई अधिसूचना को चुनौती दी थी। अब विश्वविद्यालय में नए नियमों पर आधारित प्रक्रिया पर ही पदोन्नति होगी।
विज्ञापन

मामला केंद्रीय विश्वविद्यालय में सहायक रजिस्ट्रार पद की पदोन्नति से जुड़ा है। विश्वविद्यालय ने वर्ष 2019 में कैडर भर्ती नियम- 2016 के तहत पदोन्नति प्रक्रिया शुरू की थी। कोविड महामारी और कुलपति का कार्यकाल बढ़ने के कारण यह प्रक्रिया लंबित रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच वर्ष 2022 में नए कैडर भर्ती नियम लागू कर दिए गए। विश्वविद्यालय ने इन्हीं नए नियमों के तहत 2023 और 2024 में नई अधिसूचनाएं जारी कर पदोन्नति प्रक्रिया फिर से शुरू की।
याचिकाकर्ता, जो विश्वविद्यालय में निजी सचिव के पद पर कार्यरत हैं, ने दावा किया कि वह पुराने नियमों के अनुसार पदोन्नति के पात्र थे क्योंकि वे पांच वर्षों की आवश्यक सेवा पूरी कर चुके थे। उनका कहना था कि पहले की अधिसूचना के तहत विभागीय परीक्षा भी हो चुकी थी, ऐसे में नई अधिसूचना जारी करना उनके साथ अन्याय है।

न्यायमूर्ति संजय धर की एकल पीठ ने कहा कि कर्मचारी यह नहीं कह सकते कि जब पद रिक्त हुए थे उस समय जो नियम लागू थे केवल उन्हीं के अनुसार पद भरे जाएं। पीठ ने कहा कि सेवा मामलों में वही नियम लागू होते हैं जो नियुक्ति के समय प्रभावी होते हैं। इसलिए विश्वविद्यालय का नई अधिसूचना के जरिए पदोन्नति प्रक्रिया को नए नियमों के अनुसार आगे बढ़ाने का निर्णय पूरी तरह से उचित और विधिसम्मत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed