फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Now one thousand outsider devotees will be able to worship Vaishno devi

जम्मू-कश्मीरः अब एक हजार बाहरी श्रद्धालु कर पाएंगे मां वैष्णो के दर्शन

Wed, 23 Sep 2020 02:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 23 Sep 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
Now one thousand outsider devotees will be able to worship Vaishno devi
vaishno devi

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने अन्य राज्यों से आने वाले भक्तों की संख्या बढ़ाकर एक हजार प्रतिदिन कर दी है। इसके साथ ही दिव्य अटका आरती में शामिल होने की भी अनुमति दी है। मगर इसके लिए ऑनलाइन और करंट बुकिंग करवानी होगी। यह जानकारी श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने जारी आदेश में बताया कि अन्य राज्यों से आने वाले भक्तों की आमद को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु मां के दर्शनों का लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया अब दिव्य अटका आरती में भी श्रद्धालु शामिल हो सकते हैं, जिसके लिए ऑनलाइन और करंट बुकिंग करवानी होगी। 
विज्ञापन

अटका स्थल पर करीब 300 श्रद्धालु एक ही समय शामिल सकते हैं, मगर कोरोना महामारी के चलते फिलहाल 90 भक्तों को ही बैठने की इजाजत दी गई है। इस दौरान विशेष सामाजिक दूरी रखना और मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा। दूसरी ओर श्राइन बोर्ड ने वैष्णो देवी भवन के साथ ही आधार शिविर कटरा में यात्रियों के लिए डॉरमेट्री सुविधा भी गत दिनों शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सनद रहे कि कोरोना महामारी के चलते बंद मां वैष्णो देवी की पवित्र यात्रा 16 अगस्त से शुरू हुई है, जिसके बाद भक्तों की आमद को देखते हुए उनकी संख्या में बढ़ोतरी की जा रही है। विशेष तौर पर अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान रखा जा रही है। उसी क्रम में मंगलवार को अन्य राज्यों के भक्तों की संख्या पांच सौ से बढ़ा कर एक हजार और जम्मू-कश्मीर के 45 सौ में से पांच सौ कम कर चार हजार कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed