फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Now it is easier to reach Kashmir, the distance between Pathankot and Udhampur will be reduced to half

Jammu Kashmir: अब कश्मीर पहुंचना और आसान, पठानकोट-उधमपुर दूरी आधी, घाटी में दो नए फोरलेन होंगे तैयार

Sun, 03 Aug 2025 03:15 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 03 Aug 2025 03:15 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में केंद्र सरकार ने सांबा-उधमपुर और कठुआ-डोडा के दो बड़े फोरलेन प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है, जिससे कश्मीर की यात्रा और सुरक्षा दोनों बेहतर होंगी। इन परियोजनाओं से पठानकोट-उधमपुर की दूरी आधी हो जाएगी।
 

विज्ञापन
Now it is easier to reach Kashmir, the distance between Pathankot and Udhampur will be reduced to half
डल झील - फोटो : बसित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल हाईवे की दो बड़ी परियोजनाओं को हरी झंडी मिली है। इनका निर्माण पूरा होने के बाद अन्य राज्यों से कश्मीर पहुंचना आसान होगा। साथ ही प्रदेश के अंदरूनी इलाके सुरक्षा और पर्यटन की दृष्टि से मजबूत होंगे।

विज्ञापन


इनमें केंद्र सरकार फोरलेन की एक बड़ी परियोजना सांबा से उधमपुर तक बनाने जा रही है। इस परियोजना पर 7418 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसकी डीपीआर तैयार हो चुकी है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इसको आगामी तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य तय किया है।
विज्ञापन


सुरक्षा की दृष्टि से यह परियोजना काफी अहम साबित होने वाली है। परियोजना के पूरा होने के बाद पठानकोट से उधमपुर की दूरी आधी रह जाएगी। दोनों सैन्य क्षेत्रों के बीच इस समय बाया जम्मू-उधमपुर पहुंचने में चार घंटे से ज्यादा का सफर तय करना पड़ता है। सांबा-मानसर-उधमपुर फोरलेन बनने के बाद यह सफर करीब दो घंटे का रह जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पठानकोट से सांबा की दूरी 69 किलोमीटर है, जबकि सांबा से उधमपुर तक प्रस्तावित फोरलेन 43 किलोमीटर का होगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद श्रीनगर जाने वाले पर्यटकों के लिए एक वैकल्पिक मार्ग भी उपलब्ध होगा। ऐसे में सीधे श्रीनगर का सफर करने वालों को बाया जम्मू आने की आवश्यकता नहीं रहेगी। केंद्र सरकार ने इस फोरलेन का चयन भारत माला परियोजना के तहत किया है।

कठुआ-भद्रवाह-डोडा फोरलेन पर खर्च होंगे 28,679 करोड़प्रदेश में फोरलेन का दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट कठुआ-भद्रवाह-डोडा को आपस में जोड़ेगा। कठुआ-बसोहली-बनी-भद्रवाह-डोडा सड़क को फोरलेन में बदला जा रहा है। यह फोरलेन जम्मू-कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर से शुरू होकर डोडा तक जाएगा।

केंद्र सरकार ने इस नेशनल हाईवे के लिए बजट का प्रावधान कर दिया है। इस पर 28,679 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। इस नेशनल हाईवे को एनएचएआई डोडा में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-44 के साथ जोड़ने की तैयारी है। इस समय यह सड़क राज्य उच्च मार्ग के तौर पर इस्तेमाल हो रही है।

जम्म-कश्मीर और हिमाचल के बीच 6913 करोड़ का डबललेन एनएचइसी नेशनल हाईवे (एनएच) पर भद्रवाह से हिमाचल प्रदेश के चंबा को भी जोड़ने की योजना है। भद्रवाह-चंबा के बीच 130 किलोमीटर डबललेन नेशनल हाईवे बनेगा। इस प्रोजेक्ट पर 6913 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस प्रोजेक्ट को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) पूरा करेगा। डीपीआर तैयार, बजट मंजूर

एनएचएआई ने दोनों परियोजनाओं की रूपरेखा तय कर दी है। परियोजनाओं की डीपीआर तैयार है और बजट को मंजूरी मिल चुकी है। प्रदेश प्रशासन को इन परियोजनाओं के निर्माण पर कोई आपत्ति नहीं है। उम्मीद है कि जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा। इसका लाभ सुरक्षा और पर्यटन समेत स्थानीय लोगों को कम समय में एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने के रूप में मिलेगा। आरएस यादव, क्षेत्रीय अधिकारी, एनएचएआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed