फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Now is the time to prepare knowledge books for the new era

Jammu News: अब नए दौर के लिए ज्ञान ग्रंथ तैयार करने का है समय

विज्ञापन
Now is the time to prepare knowledge books for the new era
दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत करते डॉ. दिलीप कुमार और प्रोफेसर एस पी सारस्वत स्रोत - आईआ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


जम्मू। भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के जम्मू परिसर में शुक्रवार को विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें ''गुरु परंपरा और स्व का बोध : आत्म चेतना की यात्रा'' विषय पर चर्चा हुई। आयोजन भारतीय शिक्षण मंडल के सहयोग से हुआ। कार्यक्रम में आईआईएमसी और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय जम्मू के शिक्षक और छात्र शामिल हुए।


मुख्य वक्ता प्रोफेसर एसपी सारस्वत ने कहा कि भारत की गुरु-शिष्य परंपरा ने वेदों, उपनिषदों और महाभारत जैसे महान ग्रंथों को जन्म दिया। हमें अपने पुराने ज्ञान पर गर्व करना चाहिए। समय आ गया है कि हम नए दौर के लिए भी सैकड़ों-हजारों ज्ञान ग्रंथ तैयार करें। जैसे प्राचीन काल में ताम्र पत्रों पर ग्रंथ लिखे गए। आज कंप्यूटर और तकनीक के सहारे बौद्धिक सृजन किया जा सकता है। आईआईएमसी जम्मू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. दिलीप कुमार ने कहा कि ''स्व'' का बोध यानी आत्मचेतना सिर्फ आध्यात्मिक विचार नहीं है बल्कि इससे समाज में बदलाव आ सकता है। जब व्यक्ति खुद को समझता है तो अपने कर्तव्यों को बेहतर निभाता है। इससे समाज में समानता, परिवारों में मजबूती और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
विज्ञापन


डॉ. दिलीप ने यह भी कहा कि आज के समय में संयुक्त परिवार जैसी परंपराएं टूट रही हैं। इससे बच्चों में संस्कारों की कमी देखी जा रही है। उन्होंने पंच परिवर्तन की भावना को अपनाने और संस्कार, समाज और ‘स्व’ को एक साथ जोड़ने की जरूरत पर जोर दिया। इस दौरान डॉ. मणि प्रवीण तिवारी, प्रो. विनोद शर्मा, डॉ. विशाल शर्मा, डॉ. अमित शर्मा, डॉ. नरेंद्र शर्मा, डॉ. राजिंद्र मिश्रा, डॉ. रविंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed