फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Now government orders will be translated into Dogri, Hindi, Urdu and Kashmir

अब सरकारी आदेशों का डोगरी, हिंदी, उर्दू व कश्मीर में भी होगा अनुवाद

विज्ञापन
Now government orders will be translated into Dogri, Hindi, Urdu and Kashmir
जम्मू। प्रदेश सरकार जम्मू-कश्मीर में सरकारी आदेशों के दस्तावेजों का अंग्रेजी के अलावा प्रदेश की अन्य आधिकारिक भाषाओं डोगरी, हिंदी, कश्मीर और उर्दू में भी अनुवाद कराएगी। सरकार आउटसोर्स के माध्यम से कंपनी का चयन करेगी और उसे तीन साल के लिए इस कार्य का ठेका देगी।
विज्ञापन

केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू-कश्मीर में बीते वर्ष पांच भाषाओं को प्रदेश की आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त हुआ। हालांकि, सरकारी आदेश व दस्तावेज और अधिसूचनाएं अभी तक अंग्रेजी भाषा में ही लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं। ऐसे में चार अन्य आधिकारिक भाषाओं हिंदी, डोगरी, कश्मीरी और उर्दू में भी अहम सरकारी आदेश व दस्तावेजों की जानकारी लोगों तक पहुंचे, इसके लिए सरकार की तरफ से पहल की गई है।
विज्ञापन

सामान्य प्रशासनिक विभाग के वित्त निदेशक की तरफ से जारी आदेश के तहत सरकारी दस्तावेजों व आदेशों का अनुवाद के लिए प्रतिष्ठित और वित्तीय तौर पर समृद्ध व पंजीकृत सेवा मुहैया करवाने वाली कंपनियों से निविदा मांगी गई है। दस अगस्त 2021 तक कंपनियां आवेदन कर सकेंगी। 17 अगस्त को ऑनलाइन बिड होगी। चुनी गई कंपनी सामान्य प्रशासनिक विभाग और सूचना तकनीक विभाग से परामर्श कर सरकारी आदेशों व अहम दस्तावेजों का डोगरी, हिंदी, उर्दू और कश्मीरी में अनुवाद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed