फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   now bs4 petrol diesel in J&K

आज से रियासत में मिलेगा BS4 पेट्रोल

Thu, 02 Apr 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 02 Apr 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
now bs4 petrol diesel in J&K

देशभर में रात 12 बजे से पेट्रोल की कीमतों में 49 पैसे प्रति लीटर की कमी आई है, लेकिन जम्मू में इसका रेट दो पैसे प्रति लीटर बढ़ गया है। जम्मू में कीमत नहीं घटने का कारण यहां एक अप्रैल से बीएस-4 पेट्रोल मिलना शुरू हो गया है, जिसका स्तर पहले मिल रहे बीएस-3 से ऊंचा है।

विज्ञापन


हालांकि डीजल भी अब बीएस-4 कैटेगरी का मिलेगा, लेकिन इसकी कीमत में 1.15 रुपये प्रति लीटर कम हो गया है। जेएंडके पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के सेक्रेटरी राहुल गुप्ता के अनुसार एक अप्रैल सुबह से जम्मू में बीएस-4 पेट्रोल का वितरण शुरू हुआ, जिसके कारण उसका रेट 63.57 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 64.08 रुपये हो गया।
विज्ञापन


लेकिन देर रात देशभर में पेट्रोल की कीमत 49 पैसे प्रति लीटर कम होने से जम्मू में कीमत 63.59 रुपये प्रति लीटर रह गई। हालांकि जम्मू में बेहतर क्वालिटी का डीजल उपलब्ध होने के बावजूद उसकी कीमत में 1.15 रुपये प्रति लीटर कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले डीजल की कीमत 50.94 रुपये प्रति लीटर थी, जो बीएस-4 क्वालिटी के कारण पांच पैसे बढ़कर 50.99 रुपये प्रति लीटर हो गई। हालांकि देर रात डीजल की कीमत 1.20 रुपये घटना से अब डीजल 49.79 रुपये प्रति लीटर हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed