JNU की उपाध्यक्ष शेहला के समर्थन में उतरे उमर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बीजेपी समर्थक अशोक पंडित द्वारा जेएनयू छात्रसंघ की उपाध्यक्ष शेहला राशिद शोरा से पूछताछ की मांग करने पर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जमकर खरीखोटी सुनाई।
उमर अब्दुल्ला नेनिशाना साधते हुए कहा है कि 'पूछताछ के लिए इतना ही अपराध काफी है कि आप एक कश्मीरी मुस्लिम हो। ' उमर ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा कि, ' पूछताछ के लिए इतना ही अपराध काफी है कि आप एक कश्मीरी मुस्लिम हो। वैसे यह शेहला है ना कि शीला, लेकिन ये क्या है! '
Now being a Kashmiri Muslim is crime enough to warrant interrogation. BTW it's Shehla not Sheila but what the hell!! https://t.co/P4dWSs2ae4
— Omar Abdullah (@abdullah_omar) February 20, 2016
नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष ने 9 फरवरी को जेएनयू परिसर में कथित तौर पर राष्ट्र विरोधी नारेबाजी की पृष्ठभूमि में कश्मीरी छात्रों के उत्पीड़न का विरोध किया है। वे फिल्म निर्माता अशोक पंडित द्वारा किए गए ट्वीट्स की एक श्रृंखला के जवाब दे रहे थे।
'मैं बाबा रामदेव का समर्थक / अनुयायी नहीं हूं।'
आपको बता दें कि फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने ट्वीट कर कहा था कि, 'जेएनयू वाइस प्रेसिडेंट की शीला राशिद जो कि एक कश्मीरी मुसलमान है उनसे भी पूछताछ की जानी चाहिए। उन्होंने भी जेएनयू में बाबा रामदेव का विरोध किया था।'
अशोक पंडित ने यह भी दावा किया कि, 'जेएनयू में हुए समारोह के संबंध पुलिस जिय युवक उमर खालिद को ढूंढ रही है उसे शोरा की मदद से कश्मीर भेज दिया गया है। वह जेएनयू में अलगावादियों के लिए काम कर रही हैं। '
उमर ने आगे लिखा कि, मैं एक कश्मीरी मुस्लिम हूं और मैं बाबा रामदेव का समर्थक / अनुयायी नहीं हूं। मैं अपनी पूछताछ के लिए अच्छी तरह से तैयार हूं।
I'm a Kashmir Muslim AND I'm not a Ramdev supporter/follower. I'd better prepare for my interrogation.
— Omar Abdullah (@abdullah_omar) February 20, 2016