फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   now banks open in srinagar

घाटी में खुले बैंक एक दिन में ढाई अरब की निकासी

Fri, 19 Sep 2014 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Fri, 19 Sep 2014 11:01 PM IST
विज्ञापन
now banks open in srinagar

बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित लोगों को संकट के क्षणों में जेएंडके बैंक मदद करने का हरसंभव प्रयास कर रहा है। एक ओर बैंक प्रबंधन ने जहां रविवार (21 सितंबर) को छुट्टी के दिन भी कश्मीर घाटी में बैंक शाखाएं खोलने का फैसला किया है, वहीं दूसरी ओर बाढ़ से प्रभावित शाखाओं को जल्द से जल्द शुरू करने के युद्ध स्तर पर प्रयास चल रहे हैं।

विज्ञापन


बैंक के प्रवक्ता के अनुसार शुक्रवार को कश्मीर घाटी की कुल 370 शाखाओं में से 349 में काम सामान्य दिनों की तरह हुआ। इस दौरान ग्राहकों ने एक दिन में 239 करोड़ रुपये की निकासी बैंक शाखाओं से की। इसके अलावा कश्मीर घाटी में कार्यरत 207 एटीएम केंद्रों से लोगों ने दस करोड़ की राशि निकाली। इन एटीएम से एक दिन में 22 हजार ट्रांजेक्शन हुए।
विज्ञापन


जेएंडके बैंक के जोनल कार्यालय जम्मू में स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी (एसएलवीसी) की 23 सितंबर को विशेष बैठक होगी, जिसमें रियासत, खासकर कश्मीर घाटी में बैंकों के सुचारु संचालक पर विचार विमर्श किया जाएगा। पिछले सप्ताह बाढ़ से प्रभावित होने वाले रियासत के तमाम हिस्सों में कारोबारी संस्थानों के पुनर्वास पर खासतौर पर विचार किया जाएगा, ताकि उन्हें हुए नुकसान से उबारा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा एसएलबीसी बाढ़ प्रभावितों के लिए विशेष पैकेज पर भी विचार करेगी। उल्लेखनीय है कि रियासत में कार्यरत इंश्योरेंस कंपनियों ने पहले ही बीमा दावों के भुगतान के लिए तंत्र स्थापित कर लिया है। ताकि रियासत के तमाम हिस्सों में कारोबारी गतिविधियों को फिर से पुनर्जीवित किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed