फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   notification of panchayat elections to be declare soon in jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीर में जल्द जारी होगी पंचायत चुनाव की अधिसूचना

Wed, 15 Feb 2017 02:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 15 Feb 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
notification of panchayat elections to be declare soon in jammu and kashmir
पंचायत चुनाव की अधिसूचना शीघ्र - फोटो : Demo Photo

जम्मू कश्मीर में पंचायत चुनाव की अधिसूचना शीघ्र जारी होगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल एनएन वोहरा से मुलाकात के दौैरान दी। उन्होंने पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव कराने की समय सीमा पर भी चर्चा की। 

विज्ञापन


व्यापक विचार-विमर्श के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को हाल ही में संपन्न विधानसभा सत्र में उन मामलों जिन्हें निपटाया  नहीं जा सका, के बारे में अवगत कराया। साथ ही सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों के बारे में बताया। आतंरिक सुरक्षा प्रबंधन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी बिंदुओं पर सरकार की निगाह है।
विज्ञापन


सुरक्षा संबंधी सभी गतिविधियों पर पैनी निगाह रखी जा रही है। चुनावों पर चर्चा करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव के लिए आवश्यक प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है। चुनाव की तैयारियां पहले से ही चल रही थी। अगले कुछ दिनों में अधिसूचना जारी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट की बैठक में पंचायत अध्यादेश को मंजूरी

notification of panchayat elections to be declare soon in jammu and kashmir
सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : FILE PHOTO

राज्यपाल ने राज्य स्तर वैधानिक आयोगों में लंबे समय में अच्छी संख्या में रिक्तियों के बारे में  बात की। उन्होंने बिना किसी देरी के इन पदों को भरने को कहा। इस पर मुख्यमंत्री ने बताया कि रिक्त पदों को अविलंब भरा जाएगा।

इस संबंध में कार्रवाई पहले से ही चल रही है। ज्ञात हो कि सोमवार को कैबिनेट की बैठक में पंचायत अध्यादेश को मंजूरी दी गई थी जिसके तहत चुनाव कराने और हदबंदी, वोटर लिस्ट बनाने का काम सीईओ को सौंपा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed