फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Notification of by election on Srinagar Lok Sabha seat will be issued on 14th March

श्रीनगर लोकसभा उप चुनाव के लिए फारूक अब्दुल्ला और कर्रा का नाम तय

Wed, 15 Mar 2017 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Wed, 15 Mar 2017 11:41 AM IST
विज्ञापन
Notification of by election on Srinagar Lok Sabha seat will be issued on 14th March
‌रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला - फोटो : File Photo
श्रीनगर लोकसभा सीट पर उप चुनाव की अधिसूचना 14 मार्च को जारी होगी। अधिसूचना जारी होने से पूर्व ही चुनाव विभाग और सियासी दलों की सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस की तरफ से तारिक हमीद कर्रा और नेशनल कांफ्रेंस की तरफ से डा. फारूक अब्दुल्ला का नाम तय माना जा रहा है। हालांकि पार्टियों की कार्यकारिणी की बैठकों में नामों पर आखिरी मुहर लगेगी। पीडीपी एक-दो दिन में अपने उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है। नामांकन करने की अंतिम तिथि 21 मार्च रहेगी।
विज्ञापन


कांग्रेस की तरफ से श्रीनगर लोकसभा सीट पर उपचुनाव में पीडीपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद तारिक हमीद कर्रा का चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं सत्ताधारी पीडीपी के लिए श्रीनगर में दमदार उम्मीदवार खड़ा करना बड़ी चुनौती है। इसके लिए पार्टी की बैठकों का दौर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा द्वारा श्रीनगर लोकसभा सीट पर पीडीपी के समर्थन में अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं करने के आसार हैं। हालांकि, अभी तक इस संदर्भ में कोई फैसला नहीं हुआ है। भाजपा नेताओं की माने तो कश्मीर घाटी की दोनों लोकसभा सीटों श्रीनगर और अनंतनाग सीट पर होने जा रहे उप चुनाव में पार्टी पीडीपी उम्मीदवारों को अपना समर्थन दे सकती है।

पूर्व मंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस के महासचिव अली मोहम्मद सागर का कहना है कि पार्टी चाहती है कि श्रीनगर लोकसभा सीट से पार्टी अध्यक्ष डा. फारूक अब्दुल्ला चुनाव लड़ें। हालांकि, इस संबंध में पार्टी स्तर पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। जल्द ही इसकी घोषणा की जा सकती है। 

अलगाववादियों के बहिष्कार के एलान से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Notification of by election on Srinagar Lok Sabha seat will be issued on 14th March
घाटी में तैनात जवान - फोटो : File Photo
श्रीनगर तथा अनंतनाग लोकसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बीच अलगाववादियों तथा आतंकी तंजीमों की ओर से बहिष्कार को हवा दिए जाने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही एजेंसियां चुनाव को निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण कराने का ताना-बाना बुनने में जुटी हुई हैं।

मतदान केंद्रों के आसपास त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाने की योजना है। खासकर दक्षिणी कश्मीर में यहां हाल ही में कई आतंकी घटनाएं हुई हैं।अब केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि भी चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा हालात की समीक्षा के लिए इस सप्ताह दो दिवसीय दौरे पर श्रीनगर आ सकते हैं। कहा जा रहा है कि हाल की आतंकी घटनाओं तथा अलगाववादियों के रुख के चलते चुनाव को सकुशल संपन्न कराना प्रशासन के लिए चुनौती होगी।

27 लाख से अधिक वोटर
श्रीनगर और अनंतनाग लोकसभा उपचुनाव में 27 लाख से अधिक मतदाता वोट डालेंगे। इन दोनों लोकसभा सीट के लिए 73 हजार विस्थापित वोटर हैं, जिनके लिए जम्मू, उधमपुर तथा दिल्ली में विशेष मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। श्रीनगर और अनंतनाग के लिए 14 और 17 मार्च को अधिसूचना जारी होगी। अनंतनाग क्षेत्र में आने वाले जिलों पुलवामा, शोपियां, कुलगाम व अनंतनाग और श्रीनगर में आने वाले जिलों श्रीनगर, बडगाम और गांदरबल में आचार संहिता लागू हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी शांतमनु ने बताया कि चुनाव में अधिकाधिक भागीदारी हो, इसके लिए सभी प्रयास किए जाएंगे।
 

उकसाने वाली बयानबाजी से परहेज करें सियासी दल

Notification of by election on Srinagar Lok Sabha seat will be issued on 14th March
चुनाव - फोटो : Demo Pic.
श्रीनगर के जिला चुनाव अधिकारी फारूक अहमद लोन ने सियासी दलों के प्रतिनिधियों से बैठक कर उन्हें सलाह दी कि कानून व्यवस्था की स्थिति को बहाल रखने में हर दल अपना सहयोग करें और उकसाने वाले बयानों से परहेज किया जाए।

उन्होंने कहा कि श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र में उप चुनाव की तिथि की चुनाव आयोग की ओर से घोषणा के साथ ही चुनाव आचार संहित लागू हो चुकी है। लोन ने सियासी दलों के प्रतिनिधियों को आचार संहित की निर्देशावली की भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र विकास निधि और विधायक अपने क्षेत्रीय विकास कोष से कोई भी राशि चुनाव प्रक्रिया जारी होने तक जारी नहीं कर सकते। इसी तरह कोई नया विकास कार्य शुरू नहीं किया जा सकता। हालांकि जो कार्य जारी हैं उन पर काम जारी रह सकता है।

उन्होंने सियासी पार्टियों के विज्ञापनों की जांच, मीडिया निगरानी, खर्च की निगरानी, शैडो रजिस्टर को तैयार करने और पब्लिक रैलियों को करने की मंजूरी बारे सियासी दलों को जानकारी दी।

उन्होंने कहा साफ सुथरे ढंग से चुनावी प्रक्रिया पूरी हो इसके लिए प्रशासन को सियासी दल अपना पूरा सहयोग दे। उन्होंने चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए कहा कि वह अपना अलग बैंक खाता खोले और चुनाव आयोग की निर्देशावली का कड़ाई से पालन हो। श्रीनगर लोकसभा सीट पर मतदान नौ अप्रैल को होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed