{"_id":"5b9e8f63867a557fe732b87b","slug":"notification-for-municipal-elections-released-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: अधिसूचना जारी होने के बाद सियासी हलचल तेज, 584 बूथों में करेंगे पांच लाख लोग मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: अधिसूचना जारी होने के बाद सियासी हलचल तेज, 584 बूथों में करेंगे पांच लाख लोग मतदान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
नगर निगम चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। जिला प्रशासन चुनाव के लिए तैयारियां करने में जुट गया है। नगर निगम चुनाव में कुल 584 बूथ होंगे। इनमें करीब पांच लाख मतदाता मतदान करेंगे। इस बार मतदाता इलेक्ट्रानिक्स वोटिंग मशीन से मतदान करेंगे। मतदान करने के बाद जनगणना के दिन कुछ ही घंटों में चुनाव नतीजे सामने आ जाएंगे। जिला प्रशासन पोलिंग बूथों में 900 मशीनें लगाएगा।
संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदाता केंद्रों की सूची भी जिला प्रशासन ने तैयार कर ली है। इन केंद्रों में कड़े पुलिस पहरे में होगा। 18 सितंबर से बीएलओ को चुनाव प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही मतदान के समय भरे जाने वाले फार्म इनके हवाले किए जाएंगे। इन फार्मों को मतदान के दिन बीएलओ मतदाताओं से भरवाएंगे। इस बार एक ही वार्ड में मतदाताओं की सुविधा के लिए दो से तीन मतदाता केंद्र होंगे।