{"_id":"5833df1b4f1c1b2c2513ae55","slug":"notice-to-goldsmith-in-jammu-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी: जम्मू-कश्मीर में 100 से ज्यादा सर्राफा कारोबारियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी: जम्मू-कश्मीर में 100 से ज्यादा सर्राफा कारोबारियों को नोटिस
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 22 Nov 2016 11:31 AM IST
विज्ञापन
सोना और पैसे
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू, उधमपुर और कठुआ में आयकर विभाग ने सौ से अधिक स्वर्णकारों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस के मामले में हालांकि स्वर्णकारों ने कुछ नहीं कहा।
आयकर आयुक्त संगीता गुप्ता के अनुसार स्वर्णकारों से पिछले एक महीने में की गई बिक्री व ट्रांजेक्शन का ब्योरा मांगा गया है। स्वर्णकारों ने पुराने नोट पर बिक्री की है। कुछ छापे भी हुए। आयकर विभाग ने साफ तौर पर इन स्वर्णकारों को बिक्री का पूरा हिसाब रखने की हिदायत दी है। दो लाख से अधिक कीमत के बेचे गए सोने का रिकार्ड भी रखने को कहा है।
सूत्रों के अनुसार नोटबंदी के बाद की गई बिक्री का हिसाब मांगा गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई व्यापारी कालेधन को स्वर्ण आभूषणों में बदलने में मदद तो नहीं कर रहा है।

कालाधन खपाने को अपनाए जा रहे अगल-अलग तरीके
सोना
- फोटो : Demp Pic.
सूत्रों ने यह भी बताया कि शहर के दर्जनों व्यापारी वर्तमान में आयकर विभाग के रडार पर हैं। लेन-देन से लेकर संपत्ति पर भी नजर रखी जा रही है।
गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद से ही देशभर में कालेधन को खपाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। पहले तीन दिनों में ही स्वर्ण आभूषणों की भारी बिक्री दर्ज की गई। जिला कठुआ में कई स्वर्णकारों के यहां आयकर विभाग ने दबिश देते हुए जांच भी की थी। इसी प्रक्रिया के तहत आयकर विभाग की ओर से जिले में 40 से अधिक स्वर्णकारों को नोटिस जारी किए गए हैं।