फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Northern Railway run Special Trains from Jammu on occasion of Diwali and Chhath pooja

उत्तर रेलवे का यात्रियों को तोहफा, जम्मू से चलेंगी कई त्योहार स्पेशल ट्रेनें 

Sat, 27 Oct 2018 03:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 27 Oct 2018 03:03 AM IST
विज्ञापन
Northern Railway run Special Trains from Jammu on occasion of Diwali and Chhath pooja

दीपावली के साथ ही छठ पूजा भी नजदीक है। माता वैष्णो देवी कटड़ा और जम्मू से चलने वाली ज्यादातर ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। दीपावली और छठ पूजा के लिए लोगों को घर पहुंचने में दिक्कत न हो, इसके लिए नार्दर्न रेलवे ने स्पेशल रेलगाड़ियां शुरू की हैं। छह जोड़ी स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन 20 नवंबर तक किया जाएगा। त्योहार पर घर जाने और वापसी के लिए यात्री रेलवे आरक्षण काउंटर से इन ट्रेन में आरक्षित सीटें पा सकेंगे।  स्पेशल ट्रेनों से लोगों को त्योहार पर अपने घर जाने में आसानी होगी।

विज्ञापन


दीवाली पर इन गाड़ियों की सौगात
1- दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा (04409- 04410 ): 16 अक्तूबर से 21 नवंबर तक सप्ताह में तीन दिन चलेगी। दिल्ली से मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को शाम 6:25 बजे चलेगी। वहीं कटड़ा से सप्ताह में बुधवार, शनिवार और सोमवार को दोपहर 1 बजे चलेगी।  
विज्ञापन

2- श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा- आनंद विहार (04401-04402) : 15 अक्तूबर से 16 नवंबर तक सप्ताह में दो दिन चलेगी। ट्रेन कटड़ा से सप्ताह में सोमवार और वीरवार को रात 11 बजे चलेगी। वहीं आनंद विहार से सप्ताह में मंगलवार और शुक्रवार को रात 11 बजे चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3- श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-वाराणसी (04611-04612): 21 अक्तूबर से 20 नवंबर तक सप्ताह में एक बार चलेगी। ट्रेन वाराणसी से सप्ताह में मंगलवार को शाम 6 बजे चलेगी। वहीं कटड़ा से रविवार को रात 11:30 बजे चलेगी। 
4- जम्मू तवी-पठानकोट (04991-04992): 15 अक्तूबर से 16 नवंबर तक सप्ताह में पांच दिन चलेगी। ट्रेन जम्मू से सुबह 9:50 बजे चलेगी। ट्रेन शनिवार और रविवार को नहीं चलेगी। वहीं पठानकोट से ट्रेन से शाम 4:45 बजे चलेगी। 
5- जम्मू-तवी बांद्रा टर्मिनल (09021-09022): 29 अक्तूबर से 20 नवंबर तक सप्ताह में एक दिन चलेगी। जम्मू से ट्रेन दोपहर 3:30 बजे प्रति सोमवार को चलेगी। वहीं बांद्रा टर्मिनल से ट्रेन शाम 5:10 बजे हर मंगलवार को चलेगी। 

6- बांद्रा-जम्मू (09021-09022): 29 अक्तूबर से 20 नवंबर तक सप्ताह में एक दिन चलेगी। ट्रेन बांद्रा से सोमवार को सुबह 5:40 बजे चलेगी। वहीं जम्मू से ट्रेन वीरवार को रात को 11:15 बजे रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed