फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   northern command commander visited loc

LoC पहुंचे उत्तरी कमान प्रमुख, जवानों को दी पाक को कड़ा जवाब देने की हिदायत

Wed, 28 Dec 2016 08:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 28 Dec 2016 08:06 PM IST
विज्ञापन
northern command commander visited loc
एलओसी पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
नार्दर्न आर्मी कमान प्रमुख देवराज अंबू ने बुधवार को अखनूर सेक्टर का दौरा कर एलओसी पर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। उन्होंने घुसपैठ रोकने तथा सीमा पार की नापाक हरकतों पर पैनी नजर रखने की हिदायत दी। 
विज्ञापन


सैन्य सूत्रों ने बताया कि अंबू ने अखनूर सेक्टर पहुंचकर सैन्य तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने एलओसी पर सुरक्षा और आतंकियों से निबटने के लिए किए गए उपायों की जानकारी ली।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने जवानों का हौसला भी बढ़ाया। सीमा पार की नापाक हरकतों का बहादुरी और पूरी मुस्तैदी के साथ जवाब देने को कहा। उन्होंने कहा कि सर्दियों के मौसम में आतंकी घुसपैठ की घटनाएं बढ़ सकती हैं। धुंध का फायदा उठाते हुए घुसपैठ की कोशिशें हो सकती हैं। उन्होंने इस खतरे के प्रति आगाह करते हुए कहा कि ऐसी विपरीत परिस्थितियों में और अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'एलओसी पर काउंटर इंफिल्ट्रेशन तथा सुरक्षा ग्रिड काफी मजबूत'

northern command commander visited loc
नार्दर्न आर्मी कमान प्रमुख देवराज अंबू - फोटो : File Photo
सुरक्षा जायजा लेने के बाद उन्होंने कहा कि एलओसी पर काउंटर इंफिल्ट्रेशन तथा सुरक्षा ग्रिड काफी मजबूत है। सेना किसी भी स्थितियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। किसी भी तरह की विपरीत स्थितियों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

ज्ञात हो कि अंबू ने एक दिसंबर को चीफ का कार्यभार संभाला। इसके बाद उन्होंने घाटी जाकर एलओसी पर सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की। इसके साथ ही राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें रियासत के  सुरक्षा हालात की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed