फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Northern Command chief briefed the Lieutenant Governor on the security scenario

Jammu News: उत्तरी कमान प्रमुख ने उपराज्यपाल को सुरक्षा परिदृश्य की दी जानकारी

विज्ञापन
Northern Command chief briefed the Lieutenant Governor on the security scenario
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व सेनाध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी के दौरे से पहले लेफ्टिनेंट जनरल पीके मिश्रा और मेजर जनरल विजय महादेवन ने राजोरी में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
विज्ञापन

श्रीनगर/राजोरी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी के जम्मू-कश्मीर आगमन से पहले सेना के आला अफसरों ने बुधवार को सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने बुधवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। मौजूदा घटनाक्रम के बीच उनकी यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। उत्तरी कमान प्रमुख ने एलजी को मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य की जानकारी दी। वहीं, दूसरी ओर जीओसी व्हाइट नाइट कोर लेफ्टिनेंट जनरल पीके मिश्रा और जीओसी रोमियो फोर्स मेजर जनरल विजय महादेवन ने राजोरी ज़िले के नारियन, झड़ा वाली गली (जेडब्ल्यूजी) और तोतागली सेक्टरों का दौरा कर सुरक्षा हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन

ले. जनरल प्रतीक शर्मा एलजी से मुलाकात से पहले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से भी मिले थे। सीएम ने बुधवार को अपनी पोस्ट में इस मुलाकात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने मंगलवार को मुझसे मुलाकात की और मौजूदा सुरक्षा स्थिति, नियंत्रण रेखा व अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में हाल के घटनाक्रमों के बारे में जानकारी दी। सीएम ने कहा कि हमारे सुरक्षाबल देश की रक्षा में सराहनीय काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवानों के साहस और पेशेवराना रवैये को सराहा
जीओसी व्हाइट नाइट कोर लेफ्टिनेंट जनरल पीके मिश्रा और जीओसी रोमियो फोर्स मेजर जनरल विजय महादेवन ने राजोरी जिले में अपने दौरे के दौरान सैनिकों के साहस और पेशेवराना रवैये की सराहना की। उन्होंने सैनिकों के साथ बातचीत की और उच्च मनोबल के साथ 24 घंटे निगरानी के लिए उनकी सराहना की। इस दौरान उन्हें आतंकवादियों के खिलाफ चलाने वाले ऑपरेशन और घुसपैठ को रोकने के लिए बनाई गई रणनीति से भी अवगत कराया गया। उन्हे सेना की परिचालन तैयारी से भी अवगत कराया गया। ब्यूरो/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed