फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Northern Army Commander reviews situation along LOC in Kashmir valley

तीन दिवसीय दौरा: उत्तरी सेना के कमांडर ने जाने एलओसी के हालात, जवानों को बढ़ाया हौसला

Fri, 18 Feb 2022 05:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 18 Feb 2022 05:04 PM IST
सार

उत्तरी सेना के कमांडर उपेंद्र द्विवेदी घाटी के तीन दिवसीय दौरे पर थे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर घाटी के हालात जाने। 

विज्ञापन
Northern Army Commander reviews situation along LOC in Kashmir valley
Northern Command Chief Upendra Dwivedi meeting other officers in Kashmir - फोटो : पीआरओ

विस्तार

सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने घाटी के तीन दिवसीय दौरे पर कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। अंतिम दिन उन्होंने नियंत्रण रेखा पर जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। अधिकारियों से उन्हें नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विस्तार से जाना।

विज्ञापन


सेना कमांडर ने कुपवाड़ा और बारामुला में डिवीजन मुख्यालयों का भी दौरा किया

लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी उत्तरी सेना कमांडर के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद कश्मीर घाटी की अपनी पहली यात्रा पर थे। उन्होंने चिनार कोर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की। उन्होंने नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ रोकने के लिए की गई योजनाओं की सराहना की। सेना कमांडर ने कुपवाड़ा और बारामुला में डिवीजन मुख्यालयों का भी दौरा किया।

विज्ञापन

नियंत्रण रेखा पर मौजूदा सुरक्षा स्थिति से अवगत कराया

जहां उन्हें नियंत्रण रेखा पर मौजूदा सुरक्षा स्थिति से अवगत कराया गया। रक्षा प्रवक्ता के अनुसार, चिनार कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने सेना के कमांडर को मौजूदा सुरक्षा स्थिति और प्रतिकूल स्थितियों से निपटने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने चिनार कोरे के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की और नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ को रोकने के प्रयासों की प्रशंसा की। सैन्य कमांडर ने भीतरी इलाकों के लिए बिना किसी क्षति के सटीकता से अभियान चलाने के लिए तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed