फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   north Zone youth festival in ju

अब जेयू में लगेगा नार्थ जोन यूथ फेस्टिवल का मेला

Tue, 07 Oct 2014 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 07 Oct 2014 09:06 AM IST
विज्ञापन
north Zone youth festival in ju

जम्मू विश्वविद्यालय में 22 नवंबर से पांच दिवसीय यूथ फेस्टिवल के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। देश के नार्थ जोन के  करीब 45 विश्वविद्यालयों के प्रतिभागी इसमें शामिल होंगे और कैंपस में अपनी कला प्रतिभा का छाप छोड़ेंगे।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जम्मू यूनिवर्सिटी में पहली बार नार्थ जोन यूथ फेस्टिवल 2005 में हुआ था। इस बार आयोजन एसोसिएशन आफ इंडियन यूनिवर्सिटी की ओर से हो रहा है। नार्थ जोन में विभिन्न विश्वविद्यालय सम्मिलित हैं।
विज्ञापन


इनमें दिल्ली यूनिवर्सिटी, गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी पंजाब, लखनऊ यूनिवर्सिटी, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, गढ़वाल यूनिवर्सिटी आदि प्रमुख हैं। कला व प्रतिभा संपन्न विद्यार्थी यूनिवर्सिटी के मंच पर पहुंचेंगे और अपनी कलाओं को प्रदर्शित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस पांच दिवसीय युवा महोत्सव के दौरान कुल 25 कला सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी। इसमें लोकनृत्य, संगीत, साहित्य, नाटक, फाइन आर्ट शामिल हैं। वहीं यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से नार्थ जोन यूथ फेस्टिवल को लेकर तैयारियां जारी हैं।


इसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों को निमंत्रण पत्र भी भिजवाए गए हैं। युवा महोत्सव का प्रमुख कार्यक्रम जनरल जोरावर सिंह सभागार में होगा, जबकि ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह सभागार के अलावा अन्य हाल को भी बुक करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed