नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबाल चैंपियनशिप शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू यूनिवर्सिटी ग्राउंड में नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबाल महिला-पुरुष चैंपियनशिप 2014-15 का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी अशोक भान ने किया। समारोह की अध्यक्षता जम्मू यूनिवर्सिटी के उपकुलपति प्रो. आरडी शर्मा ने की। हैंडबाल चैंपियनशिप के दौरान पूर्व डीजीपी ने जहां सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं कीं, वहीं आज के युग में खेल की महत्ता पर भी प्रकाश डाला।
गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों के हौसले बुलंद
गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी (पंजाब) की महिला खिलाड़ियों द्वारा शनिवार से हैंडबाल मुकाबले खेले जाएंगे। हालांकि अन्य विश्वविद्यालयों के मुकाबले भी शनिवार को होंगे। गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी की खिलाड़ी और टीम कैप्टन वीरपाल ने बताया कि वह पहली बार जम्मू में नार्थ जोन हैंडबाल खेलने आई हैं।
हाल ही में संगरूर पंजाब में हैंडबाल सीनियर नेशनल चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक हासिल कर लौटी हैं, जिससे उनके हौसले बुलंद हैं। वहीं टीम में शामिल खिलाड़ी रूपींदर जीत कौर ने बताया कि उन्हें जम्मू में पहली बार नार्थ जोन हैंडबाल खेलने का मौका मिला है। वह पूरे जोश के साथ हर मुकाबले को खेलने का इरादा रखती हैं और लक्ष्य हासिल करने पर पूरा ध्यान है।
आल इंडिया हैंडबाल चैंपियनशिप 16 से
मुकाबले में भाग लेने पहुंचीं टीमें
नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबाल मुकाबले में भाग लेने आई 25 यूनिवर्सिटी की ब्वायज टीमें सम्मिलित होने ग्राउंड में पहुंच चुकी हैं, जबकि बीस यूनिवर्सिटी के प्रतिभागी खिलाड़ी जम्मू यूनिवर्सिटी में रिपोर्ट कर चुके हैं। हालांकि दोनों ग्रुप की 28-28 टीमों ने इस चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए अपनी एंट्री करवाई है।
आल इंडिया हैंडबाल चैंपियनशिप 16 से
जम्मू यूनिवर्सिटी में 16 से लेकर 19 नवंबर तक आल इंडिया इंटर जोनल महिला-पुरुष हैंडबाल चैंपियनशिप होने जा रहा है। इस हैंडबाल चैंपियनशिप के लिए भी तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबाल चैंपियनशिप मुकाबले के ठीक तीन दिन बाद इस भव्य महासंग्राम का आगाज होगा।