{"_id":"656ce5baa8aaecbb1f0b4c59","slug":"north-zone-inter-university-football-jammu-news-c-10-jmu1040-255018-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉर्थ जोन अंतर विवि फुटबाल : एचपीयू से 7-0 से हारा जेयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नॉर्थ जोन अंतर विवि फुटबाल : एचपीयू से 7-0 से हारा जेयू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मंडी के पड्डल मैदान में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की उत्तरी जोन महिला वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। अधिकतर एकतरफा मुकाबले देखने को मिले। रविवार की छुट्टी के चलते दर्शकों ने भी खूब लुत्फ उठाया। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा और हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (एचएनबीजीयू) के बीच हुए मुकाबले में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने 4-0 से जीत हासिल की। गढ़वाल विवि से मीनाक्षी और प्रीति ने एक-एक और आरती ने दो गोल दागे। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और जम्मू विश्वविद्यालय के बीच हुए मुकाबले में एचपीयू ने 7-0 से जीत दर्ज की। एचपीयू से मंजू, हर्षिता, सुरिया ने एक-एक और रिया, मीनू ने दो-दो गोल किए। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को 1-0 के अंतर से पराजित किया। जींद से प्रीति ने मैच के 25वें मिनट में एकमात्र गोल दागा। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक ने 1-0 के अंतर से दिल्ली यूनिवर्सिटी को पराजित किया। आधे समय तक दोनों टीमें कोई गोल दाग नहीं पाई। दूसरे हाफ में पिंकी ने 44वें मिनट पर एकमात्र गोल करते हुए रोहतक विवि को जीत दिलाई।