फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Noor Mohammad died after the truck he was driving came under stone pelting in BIJBEHARA

जम्मू-कश्मीरः पत्थरबाजी में ट्रक ड्राइवर की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 26 Aug 2019 09:28 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 26 Aug 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
Noor Mohammad died after the truck he was driving came under stone pelting in BIJBEHARA
अनंतनाग जिले के बिजबेहरा इलाके में पत्थरबाजी

जम्मू-कश्मीर में लगातार शांति के दावों और कोशिश के बीच दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में रविवार शाम पथराव की एक घटना में ट्रक चालक की मौत हो गई। चालक की शिनाख्त जरीदपोरा उरांव इलाके के मोहम्मद खलील डार के रूप में हुई है। पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने अफसरों को दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मोहम्मद खलील डार के ट्रक को स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बलों का वाहन होने के संदेह में रोक लिया। ट्रक रोक कर इन लोगों ने उस पर पत्थर फेंके। इसी दौरान सिर पर पत्थर लगने से घायल होने के बाद चालक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारी नागरिक वाहनों पर भी पथराव कर रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में भी पत्थरबाजों ने श्रीनगर शहर के डाउन टाउन इलाके में 11 वर्षीय एक लड़की को घायल कर दिया था, उसकी आंख में चोट लगी थी। इसी माह पांच अगस्त को केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिए जाने के बाद घाटी के कारण कई तरह की पाबंदियां लागू हैं। राज्य प्रशासन का दावा है कि पाबंदियों के साथ-साथ सुरक्षाबलों की मौजूदगी के कारण यहां शांति है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed