फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   noc, building bylaws

Jammu News: खड्ड, नाले, नदियों किनारे बने घरों को मिल सकती है एनओसी

विज्ञापन
noc, building bylaws
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर के न्यू प्लॉट, नरवाल, सिद्दड़ा, शास्त्री नगर, नानक नगर, कुंजवानी समेत अन्य जगहों में कुछ एरिया टाइटल ऑफ लैंड में नहीं दर्शाया है। इस कारण नक्शे पास नहीं हो रहे हैं। बिल्डिंग बायलॉज लागू होने के बाद उक्त इलाकों को आवासीय में तबदील किया जाएगा। राजस्व रिकॉर्ड में इलाका ओनर ऑफ लैंड में आते ही खड्ड, नाले, नदियों किनारे बने घरों के नक्शे पास हो सकेंगे। मौजूदा समय में नदी या नालों किनारे जमीन सस्ती दर पर मिल रही है, जिस कारण बिना एनओसी के घरों का निर्माण हो रहा है। सख्ती होने पर आवेदन आते हैं, जो अधूरी शर्त की वजह से रद्द हो रहे हैं। हालांकि यह मसला जनरल हाउस की बैठक में कई बार उठा। अब नगर निगम ने भवन उपनियम तैयार कर लिए हैं। सदन की बैठक में इन्हें लागू करवाने की पूरी कोशिश रहेगी। इस बारे में मेयर राजेंद्र शर्मा ने बताया कि सबसे ज्यादा परेशानी नदी या नाले किनारे बने घरों को एनओसी देने में आ रही है। बिल्डिंग बायलॉज लागू होने के बाद इन इलाकों को रिहायशी में शामिल किया जाएगा। जल्द ही विशेष सत्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed