{"_id":"683cbb93329cb3a4180a1b17","slug":"no-training-in-judo-in-jammu-jammu-news-c-10-lko1027-627164-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दो सप्ताह से बंद है दिव्यांग जूडो खिलाड़ियों का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दो सप्ताह से बंद है दिव्यांग जूडो खिलाड़ियों का प्रशिक्षण
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू के 150 दिव्यांग (मूक, बधिर और दृष्टिहीन) जूडो खिलाड़ियों का दो सप्ताह से प्रशिक्षण बंद है। कोच नहीं होने के कारण खिलाड़ी तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। बीते दिनों जम्मू-कश्मीर खेल परिषद ने इन खिलाड़ियों को सिखाने वाले एकमात्र कोच का जम्मू से उधमपुर में तबादला कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर में सीनियर जूडो कोच में सूरजभान एक मात्र कोच हैं जो सामान्य बच्चों के साथ-साथ दिव्यांग खिलाड़ियों को जूडो सिखाते हैं। उनके मार्गदर्शन में हाल ही में चार नेत्रहीन जूडो खिलाड़ियों ने विश्व नेत्रहीन जूडो चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व किया था।
जूडो खिलाड़ी अंशुमान शर्मा ने कहा कि कोच नहीं होने से हमारी तैयारी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि नौ जूडो खिलाड़ी दिसंबर में होने वाली एशियन यूथ चैंपियनशिप के लिए तैयारी कर रहे हैं। अब कोच नहीं होने का असर तैयारी पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले साल अक्तूबर में हुई नेशनल यूथ लीग जम्मू-कश्मीर के आठ खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता था। इस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेताओं को चयन एशियन यूथ चैंपियनशिप के लिए होना था।
जूडो खिलाड़ी जमिला अंजुम ने कहा कि स्पोर्ट्स काउंसिल और सरकार खिलाड़ियों को सुविधा देने की बात करती है लेकिन हमारे लिए कोच ही नहीं है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों को सुविधा देने के नाम पर सिर्फ दावे ही होते हैं।
खिलाड़ियों ने कहा कि खेल मंत्री सतीश शर्मा से हमारी बात हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि खिलाड़ियों की मांग को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एमए स्टेडियम में इंडोर प्रबंधक एवं मौजूदा जूडो कोच हमें प्रशिक्षण के लिए बुला रही हैं, लेकिन सबसे बड़ी चिंता भाषा को समझनी की है। विशेष खिलाड़ियों के लिए खेल नियम भी अलग होते हैं।
एक्वाटिक चैंपियनशिप के लिए की खिलाड़ी चयनितजम्मू। 78वीं सीनियर नेशनल एक्वाटिक चैंपियनशिप- 2025 के लिए जम्मू-कश्मीर की तैराकी टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन हुआ है। यह चैंपियनशिप 22 से 26 जून तक ओडिशा के भुवनेश्वर में होगी। जम्मू-कश्मीर से 10 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसमें पांच लड़के हैं, जिनमें मुसा परवेज, मालिक रुद्राक्ष गुप्ता, शौकत अली, हरी ओम और अभिषेक शामिल है। लड़कियों में वामिका परमार, समृद्धि पठानिया, आध्या शर्मा, अवनी अथिमा और तनिषा जग्गी शामिल है। पांच सदस्य चयन समिति ने इन खिलाड़ियों का चयन किया है। इस टीम का चयन सीनियर ओपन स्विमिंग चैंपियनशिप में किया था। इस चैंपियनशिप का आयोजन 24 और 25 मई को जम्मू-कश्मीर स्विमिंग एसोसिएशन द्वारा किया गया था।