फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   no record is made related to damaged houses

क्षतिग्रस्त मकानों के नहीं बन रहे रिकार्ड

Fri, 19 Sep 2014 01:17 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूूराे/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Fri, 19 Sep 2014 01:17 AM IST
विज्ञापन
no record is made related to damaged houses

बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए राजनीतिक पार्टियों द्वारा राहत सामग्री वितरित करने का दौर लगातार जारी है।

विज्ञापन


विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने गांव पखलाई, ओसू, कोटली और अन्य कई ग्रामीण इलाकों का दौरा कर पीड़ित परिवारों को कंबल, टेंट, तिरपाल और अन्य कई तरह का जरूरत का सामान उपलब्ध करवाया।

विधायक ने कहा कि प्रशासन की तरफ से लोगों को जरूरत के अनुसार राहत नहीं प्रदान की जा रही है। पटवारी की तरफ से पूरी तबाह होने वाले मकान का ही आंकड़ा तैयार किया जा रहा है, जबकि क्षतिग्रस्त होने वाले मकानों का कोई रिकार्ड नहीं तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, प्रशासन उनको भी मुआवजा प्रदान करे। कांग्रेस नेता अश्विनी खजूरिया ने मगैनी गांव में दौरा कर लोगों की परेशानी को जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित परिवारों को कंबल और अन्य कई तरह का जरूरत का सामान उपलब्ध करवाया। अश्विनी खजूरिया ने बताया कि शुक्रवार को मगैनी में बीमार मवेशियों के उपचार के लिए जांच शिविर का भी आयोजन होगा।

भाजपा के प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य पवन गुप्ता ने अपनी टीम के साथ रठियान ईस्ट व मलाड़ पंचायत का दौरा कर पीड़ित परिवारों की परेशानी सुनी और फिर परिवारों में कंबल व अन्य कई तरह का जरूरत का सामान उपलब्ध करवाया।

पवन गुप्ता ने कहा कि पीड़ितों के जीवन को पटरी पर लाने के लिए केंद्र सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इस मौके पर राजकुमार बुच्चा, सरपंच पूर्ण शर्मा, सुभाष शर्मा, मुकंद लाल, संतोष शर्मा व अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

पीडीपी नेता हंस राज कलोत्रा ने घोरडी ब्लाक का दौरा किया।

हंस राज ने बताया कि घोरडी में काफी संख्या में मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अभी तक प्रशासन की तरफ से घोरडी में किसी तरह की राहत नहीं पहुंचाई गई है। इस मौके पर नासूर दीन बानी, देव राज शर्मा, राजू व अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed