फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   no one can remove atricle 370

अनुच्छेद 370 नहीं हटाया जा सकता : कांग्रेस

Tue, 26 May 2015 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 26 May 2015 02:37 AM IST
विज्ञापन
no one can remove atricle 370

संसद में दो तिहाई बहुमत मिलने पर अनुच्छेद 370 को हटाने संबंधी भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के बयान के एक दिन बाद सोमवार को जम्मू पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मीम अफजल ने कहा कि अनुच्छेद 370 को नहीं हटाया जा सकता। अनुच्छेद 370 से जम्मू कश्मीर और राष्ट्र के संबंध मजबूत होते हैं। जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे से छेड़छाड़ नहीं की जा सकती।

विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय शहीदी चौक में पत्रकार सम्मेलन में मीम अफजल ने कहा कि जम्मू कश्मीर के भारत में विलय के समय अनुच्छेद 370 के रूप में विशेष दर्जे की जो प्रतिबद्धता जताई गई थी कांग्रेस उस पर कायम है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में 95 फीसदी लोग राष्ट्रीय की मुख्य धारा से जुड़े हैं। केवल पांच फीसदी लोगों की अलगाववादियों का साथ देते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर हुर्रियत को अपने जनसमर्थन पर विश्वास है तो उसे चुनाव में अपनी ताकत का अहसास करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जम्मू संभाग में भी एम्स खोलने की पक्षधर है और इसके लिए आवाज उठा रही है। कृत्रिम झील का निर्माण कार्य भी जल्द पूरा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि 27 मई को एम्स और कृत्रिम झील के लिए हो रहे जम्मू बंद को कांग्रेस का पूरा समर्थन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीम अफजल ने आर्थिक क्षेत्र में मोदी सरकार के एक साल के कार्यकाल को बिना किसी दिशा का बताते हुए कहा कि एक साल में ही देश के कारपोरेट और इंडस्ट्रियल सेक्टर का विश्वास मोदी सरकार खो चुकी है। रोजगार प्रणाली का बुरा हाल हो गया है।


उन्होंने कहा कि अच्छे दिन का वादा करके सत्ता में आई  मोदी सरकार ने दस फीसदी जीडीपी ग्रोथ के अलावा दस करोड़ नौकरियां पांच साल में मुहैया करवाने और किसानों को अच्छा फसल मूल्य दिलाने का भरोसा के अलावा काला धन वापस लाने और हर भारतीय को 15 लाख रुपये देने का विश्वास दिया था लेकिन अब यह वादे कहां है।

इस अवसर पर प्रदेश उपप्रधान रमण भल्ला, मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा, महासचिव मंजीत सिंह, विक्रम मल्होत्रा, मनमोहन सिंह, नीरज गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed