{"_id":"585fd2064f1c1b8a40eeb059","slug":"no-more-attacks-will-be-happen-on-army-camps","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब पता चलेगी आतंकियों की हर गतिविधि, सेना ने किये अभूतपूर्व इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पता चलेगी आतंकियों की हर गतिविधि, सेना ने किये अभूतपूर्व इंतजाम
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 26 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Indian Army
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैन्य शिविर व प्रमुख प्रतिष्ठानों पर आतंकी हमलों के बाद सेना ने सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला किया है। नगरोटा हमले में आतंकियों के आने जाने के रास्तों का पता नहीं चलने के बाद सेना ने हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने को यह फैसला किया है।
विज्ञापन
आतंकी गतिविधियों का केंद्र रहे क्षेत्रों व सैन्य इलाकों से सटे मोहल्लों के आसपास कैमरे लगाने का कार्य जल्द शुरू होगा। चिनार एवं टाइगर डिवीजन में सबसे पहले कैमरे लगाने का कार्य शुरू होगा। नगरोटा में व्हाइट नाइट कोर के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई है। सभी वाहनों की भी विशेष जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सीमा पार से आतंकी गतिविधियां बढ़ी
आतंकी गतिविधियां बढ़ी
- फोटो : social media
नगरोटा में 29 नवंबर की आधी रात के बाद फिदायीन हमले के बाद सेना की उत्तरी कमान ने सभी कार्यालयों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य शुरू किया है। कश्मीर मेें भी इस पर काम शुरू हो गया है।
जम्मू में नगरोटा के अलावा सतवारी के पास ही सैन्य क्षेत्र से सटे बेलीचराना में भी सीसीटीवी लगाए जाएंगे । इस क्षेत्र में कई बार आतंकी व ओवर ग्राउंड वर्कर पकड़े गए हैं। आतंकियों के आने-जाने की भी सूचना है। सीमा पार से आतंकी गतिविधियां बढ़ी हैं।
जम्मू में नगरोटा के अलावा सतवारी के पास ही सैन्य क्षेत्र से सटे बेलीचराना में भी सीसीटीवी लगाए जाएंगे । इस क्षेत्र में कई बार आतंकी व ओवर ग्राउंड वर्कर पकड़े गए हैं। आतंकियों के आने-जाने की भी सूचना है। सीमा पार से आतंकी गतिविधियां बढ़ी हैं।