{"_id":"0d3450d2ddcbf39c8c8814ad87370713","slug":"no-kidney-transplantation-facility-in-jammu-hospitals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किडनी बदलवाने को लगानी होगी लंबी दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किडनी बदलवाने को लगानी होगी लंबी दौड़
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 05 Nov 2014 03:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग में हर साल किडनी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इनमें बड़ी संख्या में क्रोनिक किडनी फेलियर के पीड़ित पहुंच रहे हैं। लेकिन सरकारी स्तर पर किडनी प्रत्यारोपण की सुविधा न होने से मरीजों को मजबूर जिंदगी के लिए दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ रहा है। इसमें उन्हें लाखों रुपये खर्च करने के साथ समय की बरबादी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
सुपर स्पेशलिटी के नेफरोलाजी विभाग के एचओडी डा. एसके बाली के अनुसार उच्चतम न्यायालय के आदेश पर किडनी प्रत्यारोपण सुविधा के प्रोजेक्ट का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था। लेकिन अभी कुछ खास नहीं हो पाया है। उल्लेखनीय है कि श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एंड साइंस (स्किम) में किडनी प्रत्यारोपण करवाने वाले मरीजों को सरकार की ओर से आर्थिक राहत दी जा रही है।
विज्ञापन
मगर जम्मू संभाग इस आधुनिक सुविधा से अभी पीछे रखा गया है। सरकारी स्तर पर चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन जीएमसी और सुपर स्पेशलिटी में ही डायलेसिस की सुविधा उपलब्ध है। जबकि स्वास्थ्य विभाग के किसी अस्पताल में ऐसी सुविधा नहीं है। सुपर स्पेशलिटी में हर माह चार सौ से अधिक किडनी मरीजों के डायलेसिस किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
हर साल दो हजार से ज्यादा किडनी के मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें 25-40 आयु वर्ग के किडनी क्रोनिक फेलियर मरीजों की तादाद बढ़ी है। ऐसे मरीजों को डायलेसिस के सहारे कुछ समय रखा जाता है। लेकिन स्थायी चिकित्सा के लिए किडनी प्रत्यारोपण की जरूरत पड़ती है। मगर प्रत्यारोपण की सुविधा न होने से ऐसे मरीजों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।