फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   No jail personnel arrived two thousand small secretariat

लघु सचिवालय नहीं जेल पहुंचे दो हजार कर्मी

Thu, 14 Aug 2014 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Thu, 14 Aug 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
No jail personnel arrived two thousand small secretariat
सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले कई विभागों के कर्मी लघु सचिवालय पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए सामूहिक गिरफ्तारी दी। जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारी देने वालों में भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं।
विज्ञापन


कर्मचारी सेक्टर-10 पार्क में एकत्रित हुए और धीरे-धीरे संख्या करीब दो हजार के पास पहुंच गई। यहां कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की। मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कर्मी लघु सचिवालय पहुंचे।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ रोष जताया। इस अवसर पर भारी पुलिस बल तैनात था। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी जब लघु सचिवालय की ओर बढ़ने लगे तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर कर्मचारी गिरफ्तारी देने पर अड़ गए। लगभग एक घंटे तक कर्मचारियों का हरियाणा सरकार के खिलाफ विरोध जारी रही। कर्मचारियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस व रोडवेज की बसें मौजूद थीं।

सैकड़ों कर्मचारियों को हिरासत में लेकर बसों में ले जाया गया। महिला कर्मचारियों को गिरफ्तार कर ले जाने के लिए अलग से बस की व्यवस्था की गई थी। उन्हें महिला पुलिस ने हिरासत में लिया।

प्रदर्शनकारियों को सर्व कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संतकुमार, कुंटिया अध्यक्ष एवं सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मानसिंह, रविंद्र तोमर, रामेश्वर सैनी, शिवकुमार सहित अन्य कर्मचारी नेताओं ने संबोधित करते हुए हरियाणा सरकार पर वादे से मुकरने का आरोप लगाया।

इन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार कर्मचारियों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि हरियाणा सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर सर्वकर्मचारी संघ के बैनर तले गिरफ्तारियां दी जा रही है।


उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोश है और चुनाव में कांग्रेस सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

प्रदर्शन में हरियाणा रोडवेज, पर्यटन निगम, पीडब्ल्यूडी, आशा वर्कर, पावर कार्पोरेशन, बीज निगम, एजुसेट चौकीदार, पशुपालन, जनस्वास्थ्य, सिंचाई विभाग, नगर पालिका, केडीबी, एनआईटी तथा केयू के आउट सोर्सिंग ठेका कर्मचारी संघ सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया।

आउट सोर्सिंग कर्मी भी पहुंचे
पिछले तीन दिनों से मांगों के लिए आंदोलन कर रहे केयू के आउट सोर्सिंग कर्मचारियों ने भी जेल भरो आंदोलन में बढ़कर भाग लिया।

सैकड़ों की संख्या में ये कर्मी नारेबाजी करते हुए सेक्टर-10 पहुंचे। वहां से उन्होंने सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले जेल भरो आंदोलन में भाग लिया।

रोडवेज की बसों का लिया सहारा
गिरफ्तारी आंदोलन के दौरान वाहन कम पड़ने पर पुलिस ने हरियाणा राज्य परिवहन निगम की बसों को लघु सचिवालय मंगाया।

फिर इनमें प्रदर्शनकारी कर्मियों को वहां से ले जाया गया। पुलिस विभाग ने पहले दो बस मंगवाई गई, लेकिन वाहन कम पड़ने पर दोबारा से दो बसें और मंर्गाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed