{"_id":"35fb99d46fba8810ac897bf9f5d4280d","slug":"no-facility-to-deal-with-swine-flu-threat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू से निपटने को इंतजाम नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू से निपटने को इंतजाम नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Mon, 05 Jan 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य भर में स्वाइन फ्लू एच1एन1 वायरस के फैलने की आशंका के मद्देनजर अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
सभी जिला अस्पतालों को भी विशेष रूप से हिदायतें जारी की गई हैं, लेकिन जिला अस्पताल कठुआ में स्वाइन फ्लू से निपटने के कोई इंतजाम नहीं हैं।
कठुआ जिला अस्पताल में डाक्टरों की कमी तो पहले से ही है। उस पर तकनीकी स्टाफ और सहायक स्टाफ की कमी से अस्पताल में मरीजों को खासी परेशानियां उठानी पड़ती हैं।
स्टाफ के लिए भी मरीजों का उचित ध्यान रख पाना संभव नहीं होता है। ऐसे में राज्य में स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए इंतजाम बढ़ाए जाने की दरकार है। संक्रमित मरीज को जिन विशेष सुविधाओं की जरूरत होती है, वे जिला अस्पताल में नदारद हैं।
विज्ञापन
साफ है कि यदि एक भी मरीज जिला में होता है तो जिला अस्पताल से उसे शिफ्ट ही किया जाएगा। यानी जिला अस्पातल में मरीज का इलाज संभव नहीं है। ऐसे में एच1एन1 वायरस से संक्रमण होने के बात ही गंभीर विषय बन सकती है।
विज्ञापन