{"_id":"5d03fff48ebc3e5a1860eaa8","slug":"no-entry-on-trucks-to-enter-in-jammu-kashmir-for-last-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से रोक कर रखे गए हैं घाटी जाने वाले ट्रक, सुविधाएं न मिलने के कारण चालक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से रोक कर रखे गए हैं घाटी जाने वाले ट्रक, सुविधाएं न मिलने के कारण चालक परेशान
Sat, 15 Jun 2019 01:43 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 15 Jun 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
jammu srinagar Highway
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस ने ट्रकों के घाटी की तरफ जाने पर दिन भर प्रतिबंध लगा कर रखा। दो दिन से ट्रक उधमपुर में रोक कर रखे गए हैं। सुविधाएं न मिलने के कारण चालक व सह चालक हर रोज परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इनको अब पुलिस शनिवार सुबह घाटी की तरफ रवाना करेगी।
विज्ञापन
दो दिन पहले रामबन में पस्सियां गिरने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग घंटों बंद रहा था और इसके बाद यातयात व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई थी। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने ट्रकों को रोकना शुरू कर दिया है। वीरवार को दिन भर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही थी। इसलिए पुलिस ने उधमपुर के जखैनी से ट्रकों के आगे बढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को भी पुलिस ने रोके गए ट्रकों को आगे जाने की अनुमति नहीं दी। दिन भर ट्रकों के चालक व सह चालक आगे जाने की अनुमति मिलने का इंतजार करते रहे, लेकिन पुलिस ने किसी को आगे जाने की अनुमति नहीं दी। दोपहर के समय गर्मी बढ़ने पर चालकों व सह चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। चालकों का कहना था कि पुलिस ने उनको रोक कर क्यों रखा है, इसके बारे में कुछ नहीं बताया जा रहा है।
विज्ञापन