{"_id":"60a663451c2ef830dd26a554","slug":"no-decision-yet-on-11th-exam-in-jammu-and-kashmir-schools-started-12th-studies","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: 11वीं की परीक्षा पर अब तक नहीं हुआ कोई फैसला, स्कूलों ने शुरू कर दी 12वीं की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: 11वीं की परीक्षा पर अब तक नहीं हुआ कोई फैसला, स्कूलों ने शुरू कर दी 12वीं की पढ़ाई
Thu, 20 May 2021 06:55 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 20 May 2021 06:55 PM IST
सार
कोरोना के कारण सरकार ने समर जोन में 11वीं की बोर्ड परीक्षा को स्थगित किया था। परीक्षा स्थगित करने के एक महीने बाद भी बोर्ड ये तय नहीं कर पाया है कि आखिर परीक्षा का किया जाएगा।
विज्ञापन
ऑनलाइन क्लास
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
11वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जेकेबोस) ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। परीक्षा होगी या छात्रों को अगली क्लास में प्रमोट किया जाएगा इसको लेकर फिल्हाल बोर्ड कुछ नहीं कह रहा है। वहीं दूसरी तरफ स्कूलों ने 12वीं की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी है। निजी स्कूल नियमित रूप से 12वीं की ऑनलाइन क्लासेज लगा रहे हैं। इतना ही नहीं फीस की मांग भी कर रहे है।
विज्ञापन
जिम्मेदार अधिकारियों से बात करने पर जवाब मिलता है कि सरकार से इस संबंध में बात चल रही है और अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। इसका असर 11वीं कक्षा के बच्चों पर पड़ रहा है। बच्चे 11वीं की पढ़ाई करने की बजाय 12वीं की पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
निजी स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र ने बताया कि स्कूल का कहना है कि आपको अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। अब 12वीं की पढ़ाई पर अपना फोक्स करें। इसके साथ ही निजी स्कूल बच्चों से 12वीं की फीस भी मांग रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पीएम को पत्र: कोरोना से जंग में सियासी दलों के 15 करोड़ सदस्यों को उतारें, जानिए किसने दिए ये सुझाव