फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   No death from Corona within twenty four hours in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर के लिए राहत, चौबीस घंटे के भीतर कोरोना से कोई मौत नहीं

Thu, 14 Jan 2021 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Thu, 14 Jan 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
No death from Corona within twenty four hours in Jammu and Kashmir
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में बुधवार को वैक्सीन पहुंचने के साथ पिछले चौबीस घंटे में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। मौतों और संक्रमितों के आंकड़े में गिरावट आई है। प्रदेश में जम्मू और श्रीनगर को छोड़कर अन्य 18 जिलों में पिछले कुछ समय से प्रतिदिन संक्रमित होने वाले मामलों की संख्या में दो का आंकड़ा नहीं बन पाया है, यानी इन जिलों में दस से कम संख्या के मामले आ रहे हैं। जम्मू कश्मीर में 121 नए संक्रमित मामले मिले हैं, जिसमें जम्मू संभाग से 55 मामले हैं। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 174 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। इसमें जम्मू संभाग से 77 मरीज हैं।
विज्ञापन


पिछले कुछ समय से जम्मू और कश्मीर संभाग में प्रतिदिन कोई संक्रमित मामला रिपोर्ट नहीं हो रहा है। इसमें किश्तवाड़, पुंछ, रामबन, रियासी, अनंतनाग में बुधवार को कोई संक्रमित मामला नहीं मिला, जबकि पुलवामा, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गांदरबल, शोपियां, उधमपुर, राजोरी, डोडा, कठुआ, सांबा में 1 से 5 तक संक्रमित मामले मिले हैं। जम्मू जिला में सर्वाधिक 47 संक्रमित मामले मिले हैं।
विज्ञापन


जिसमें 46 मामले स्थानीय स्तर के हैं। जिले में अब तक 365 लोगों की कोविड संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है और प्रदेश में यह आंकड़ा दूसरे नंबर पर है। श्रीनगर में 35 नए संक्रमित मामले मिले हैं। इस जिले में सर्वाधिक 452 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अब तक 122885 लोग कोविड से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें मौजूदा 1629 मामले सक्रिय हैं। प्रदेश में अब तक 1912 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें कश्मीर संभाग से 1200 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed