भाजपा के साथ कोई डील नहीं हुई: उमर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यवाहक मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि भाजपा के साथ कोई डील नहीं हुई है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि उम्मीद करता हूं कि भाजपा, पीडीपी अथवा कांग्रेस में से कोई आगे आएगा और सरकार बनाएगा। साथ ही उन्होंने लिखा कि अफवाहों का खंडन करना अब फुल टाइम जॉब जैसा हो गया है।
मैं जोरदार तरीके से कह रहा हूं कि किसी भी तरह के समझौते पर विचार विमर्श नहीं हो रहा है।’ उमर ने आगे लिखा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि भाजपा, पीडीपी या कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने के लिए जल्द आगे आएंगी।’
नई दिल्ली में अपने निवास के बाहर लगी टीवी चैनलों की भीड़ पर उमर ने लिखा, ‘मेरे घर के बाहर डटे कैमरामैनों को उस समय निराशा हाथ लगेगी, जब किसी से मिले बगैर मैं श्रीनगर लौट जाऊंगा।’
क्या अमित शाह से मिले उमर अब्दुल्ला थे ?
जम्मू-कश्मीर की सियासत पल-पल रंग बदल रही है। बुधवार शाम को श्रीनगर से लंदन जाने के लिए उमर दिल्ली गए थे। लेकिन खबरें आ रही हैं कि दिल्ली जाकर उमर का प्लान बदल गया और उमर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिले।
इस मुलाकात के दौरान भाजपा नेता अरुण जेटली और राम माधव भी मौजूद थे। यहां रियासत में सरकार बनाने को लेकर उमर और शाह में लंबी बात हुई। इसके बाद उमर ने लंदन जाने की बजाए श्रीनगर आने का फैसला किया। हालांकि इस बात किसी भी ओर से पुष्टि नहीं की गई है।
श्रीनगर आकर उमर अपने विधायकों से इस बारे में बात करेंगे। हालांकि राम माधव ने इन सब बातों को अफवाह करार दिया है। राम माधव का कहना है कि उनकी या अमित शाह की उमर से कोई भेंट नहीं हुई है।