{"_id":"59d107ea4f1c1bda538b5266","slug":"no-compromise-is-acceptable-to-terrorism-nirmal-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद से किसी तरह का कोई समझौता स्वीकार्य नहीं : निर्मल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद से किसी तरह का कोई समझौता स्वीकार्य नहीं : निर्मल सिंह
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sun, 01 Oct 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत के डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह ने कहा है कि बंदूक की भाषा बोलने वालों को उसी भाषा में जवाब मिलेगा। रियासत में शांति चाहने वाले यदि बातचीत के लिए आगे आते हैं तो उनका स्वागत है। पाकिस्तान लगातार देश तथा जम्मू-कश्मीर को अस्थिर करने की साजिश कर रहा है। इसका ताजा उदाहरण अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ के लिए पाकिस्तान की ओर से खोदी गई सुरंग का शनिवार को पकड़ा जाना है।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते हुए डा. निर्मल ने कहा कि पाकिस्तान दरअसल सैन्य तथा कूटनीति में लगातार परास्त होने से बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान इस समय पूरे विश्व समुदाय में अलग-थलग पड़ गया है। उसके सबसे करीबी मित्र चीन ने भी यह स्पष्ट कर दिया है कि वह पाकिस्तान का आतंकवाद के मुद्दे पर समर्थन नहीं करेगा। आतंकवाद पर इस्लामिक देशों ने भी उसका साथ छोड़ दिया है, जिसका नेता होने का पाकिस्तान दावा करता रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हर वह कोशिश कर रहा है, जिससे रियासत को अशांत किया जा सके। क्रास बार्डर फायरिंग तथा आतंकवाद को समर्थन देकर पाकिस्तान लगातार निर्दोषों का खून बहा रहा है। उन्होंने सुरक्षा बलों की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को लगातार ध्वस्त किया जा रहा है। यही वजह है कि पाक बौखलाया हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हाल के दिनों में 54 बार घुसपैठ की कोशिशें की, लेकिन इसमें 46 को विफल कर दिया गया। जो आतंकी घुसपैठ करने में सफल रहे वे या तो बार्डर पर मार गिराए गए या फिर रियासत में। अब तो कश्मीर में यह कहा जाने लगा है कि आतंकी संगठनों में कमांडर पद पर नियुक्ति के लिए पद खाली है। यदि कोई इस पद पर आता है तो वह जल्द ही मार गिराया जाएगा।
सरकार आतंकी गतिविधियों से निबटने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है। सरकार किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है। आतंकी चाहे किसी भी संगठन का हो वह आतंकी ही है और बंदूक उठाने वालों को उसी की भाषा में जवाब मिलेगा। आतंकवाद से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।