{"_id":"5c22a9efbdec225697311363","slug":"no-chance-of-snowfall-for-new-year-in-kashmir-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल तक बर्फबारी की संभावना नहीं, श्रीनगर में लगातार पारा माइनस में हो रहा है दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल तक बर्फबारी की संभावना नहीं, श्रीनगर में लगातार पारा माइनस में हो रहा है दर्ज
Wed, 26 Dec 2018 03:36 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 26 Dec 2018 03:36 AM IST
विज्ञापन
snowfall
- फोटो : अमर उजाला
कश्मीर घाटी में लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात के समय पारा माइनस से काफी नीचे जाता है, जिससे रातें काफी ठंडी हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक हफ्ते तक बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
श्रीनगर के लोगों को सर्दी से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। ऐसा ही हाल घाटी के अन्य इलाकों में भी है। रात के समय आसमान साफ रहने के कारण काफी ठंड झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर का सोमवार रात का तापमान माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पहलगाम में माइनस 7.7 डिग्री सेल्सियस और गुलमर्ग में माइनस 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। उधर लेह में माइनस 10 डिग्री सेल्सियस और कारगिल में माइनस 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच राज्य का सबसे कम तापमान द्रास में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
जहां पारा माइनस 19.5 डिग्री सेल्सियस तक जा लुढ़का। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक घाटी में ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। इस दौरान मौसम के खुश्क रहने की संभावना है।