फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NN Vohra meeting

ऑपरेशन में संयम बरतें सुरक्षा बल: राज्यपाल

Wed, 17 Feb 2016 01:26 AM IST
Updated Wed, 17 Feb 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
NN Vohra meeting
राज्यपाल एनएन वोहरा ने आतंकियों के खिलाफ आपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों से संयम बरतने को कहा है ताकि जान-माल का कम से कम नुकसान हो। वे मंगलवार को श्रीनगर में नागरिक पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, सेना तथा खुफिया एजेंसियों के साथ कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने आतंकियों के खिलाफ आपरेशन से पहले तथा बाद में पूरी तरह से सहमति आधारित एक ड्रिल व्यवस्था विकसित करने के लिए कहा। इसके लिए डीजीपी को सुरक्षा एजेंसियों से बातचीत करने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन


बैठक में राज्यपाल ने इस बात पर जोर दिया कि आतंकियों खिलाफ कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों को ऐसे उपाय करने चाहिए जिससे आम जन को कम से कम असुविधा हो। इसमें उचित प्रतिबंध भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'ऑपरेशन के दौरान आम जन को कम से कम नुकसान हो'

NN Vohra meeting

आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की चोट या दुर्भाग्यपूर्ण मौत रोकने के लिए हर प्रकार के उपाय करने को कहा। उन्होंने डीजीपी को उभरती परिस्थितियों से निबटने के लिए गोलाबारी की स्पष्ट प्रक्रियाओं को लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही इस व्यवस्था की समीक्षा भी करने को कहा।

बैठक में कश्मीर घाटी की आतंरिक और बाह्य सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा खासकर पुलवामा घटना के परिप्रेक्ष्य में की गई। इस दौरान अलग-अलग एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने उनकी ओर से आतंरिक सुरक्षा को बरकरार रखने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी।

बैठक में राज्यपाल के सलाहकार खुर्शीद अहमद गनेई व परवेज दीवान, मुख्य सचिव, डीजीपी, राज्यपाल के प्रमुख सचिव, गृह सचिव, सेना के 15 कोर के कमांडर, बीएसएफ व सीआरपीएफ के आईजी, डिवकाम व आईजीपी कश्मीर तथा सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed