{"_id":"619d1a3287ea317d454f0e88","slug":"nirmala-sitharaman-said-government-is-taking-steps-to-deal-with-npa-and-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्मला सीतारमण ने कहा: एनपीए और फर्जीवाडे़े से निपटने के लिए सरकार उठा रही कदम, बैंको दिलाया ये भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्मला सीतारमण ने कहा: एनपीए और फर्जीवाडे़े से निपटने के लिए सरकार उठा रही कदम, बैंको दिलाया ये भरोसा
Tue, 23 Nov 2021 10:13 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 23 Nov 2021 10:13 PM IST
सार
वित्तमंत्री ने कहा कि बैंकों के साथ गलत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। डिफॉल्टर चाहे देश के बाहर हों या भीतर, उनसे बैंकों की एक-एक पाई वसूली जाएगी।
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचीं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बैंकों को भरोसा दिलाते हुए कि डिफॉल्टरों से उनकी एक-एक पाई वसूलकर वापस दिलाएंगे। केंद्र सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है और बैंकों को किसी भी हाल में नुकसान नहीं उठाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पिछले दिनों डिफॉल्टरों पर निशाना साधते हुए कहा था कि हमारी सरकार ने सात साल में पांच लाख करोड़ की वसूली की है और बैंकों को वापस मजबूत बनाने में बड़ी भूमिका निभाई।
विज्ञापन
चार रणनीतियों से घटाया एनपीए
सीतारमण ने कहा कि 2014 में मोदी सरकार के सत्ता में आने से पहले बैंक बढ़ते एनपीए से परेशान थे। इससे निपटने के लिए हमने चार अहम रणनीति अपनाई। एनपीए खातों की पहचान, समाधान, पुनर्पूंजीकरण और सुधार के जरिये जल्द ही बैंकिंग क्षेत्र को वापस पटरी पर ले आए। एनपीए खातों से वसूली के लिए सरकार लगातार कानून बना रही और उससे जुड़ी संपत्तियों को बेचकर बैंकों का पैसा वापस किया जा रहा है।
विज्ञापन