{"_id":"59b177d74f1c1bf17f8b4c97","slug":"nirmal-singh-visits-kishan-ganga-power-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु वचनबद्ध: निर्मल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु वचनबद्ध: निर्मल सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 07 Sep 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने बांदीपोरा तथा कुपवाड़ा जिले के गुरेज तथा टंगदार का दौरा कर पनबिजली परियोजनाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उनसे कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी मुलाकात की। पनबिजली परियोजना के कार्य का निरीक्षण करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कार्य में तेजी लाने के निर्देष दिए। विधानसभा उपाध्यक्ष नजीर गुरेजी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने संबंधित प्रभावित परिवारों के पुनर्वास में तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन
बताया कि सरकार लोगों के बेहतर पुनर्वास हेतु वचनबद्ध है। आश्वासन दिया कि गुरेज तथा तुलेल के विभिन्न बिजली रहित गांवों को बिजली उपलब्ध करवाने के लिए कार्य में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने सभी लोगों को बिजली उपलब्ध करने की बात कही।
विज्ञापन
इस मौके पर पीडीडी आयुक्त सचिव धीरज गुप्ता, जेकेएसपीडीसी के प्रबंधकीय निदेशक डॉ. शाह फैजल तथा बांदीपोरा के जिला विकास आयुक्त मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने विधायक राजा मंजूर के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न प्रतिनिधिमंडलाें के साथ बातचीत कर उनकी समस्या हल करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन