जम्मू संभाग को बनाया जाएगा प्रमुख तीर्थ पर्यटन स्थल: निर्मल सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने कहा है कि जम्मू संभाग को प्रमुख तीर्थ पर्यटन स्थलों बनाने की कोशिश हो रही है। इसके लिए मौजूदा ढांचे के उन्नयन और देश के बाकी हिस्सों में इस बारे में अपेक्षित जागरूकता के लिए आवश्यक तंत्र पहले से ही तैयार किया गया है।
उन्होंने अखनूर में ऐतिहासिक कामेश्वर शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के समारोह में पूजा-अर्चना के बाद ये बातें कहीं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री विकास पैकेज में पर्यटन की व्यापक और समग्र विकास की कल्पना की गई है।
उन्होंने कहा कि अन्य अछूते क्षेत्रों को पर्यटन के नक्शे पर लाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि जम्मू संभाग को प्रमुख तीर्थ पर्यटन का दर्जा मिलने से लोगों के लिए आवश्यक रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
उप मुख्यमंत्री ने अखनूर को बताया ऐतिहासिक महत्व का इलाका
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अखनूर का इलाका भारतीय उपमहाद्वीप में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व का है। हमने पहले से ही एक तंत्र स्थापित किया है जो न केवल इसकी ऐतिहासिकता की रक्षा करेगा, बल्कि इसका आधुनिक तर्ज पर विशेष रूप से पर्यटन और अन्य संबंधित क्षेत्रों में विकास सुनिश्चित करेगा।
उन्होंने कहा कि हमें एक साथ आकर और हमारे राज्य और पूरी दुनिया में शांति की प्रार्थना करनी चाहिए, जो एक दूसरे के प्रति हिंसा और घृणा के एक चरण से गुजर रहा है। इस मौके पर मौजूद मंत्रियों और विधायकों को मेले के आयोजकों द्वारा सम्मानित किया गया।