{"_id":"5f6d00448ebc3ed225548829","slug":"nine-traders-of-cross-loc-trade-raided-for-terror-funding","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः टेरर फंडिंग में क्रॉस एलओसी ट्रेड के नौ कारोबारियों के ठिकानों पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः टेरर फंडिंग में क्रॉस एलओसी ट्रेड के नौ कारोबारियों के ठिकानों पर छापा
Fri, 25 Sep 2020 01:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 25 Sep 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Terror Funding
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रॉस एलओसी ट्रेड के जरिये टेरर फंडिंग मामले में वीरवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने श्रीनगर और पुलवामा में नौ ठिकानों पर छापामारी की। इस दौरान दस्तावेज खंगालने के साथ ही कुछ दस्तावेज तथा डिजिटल सबूत जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि इएनआईए की टीमों द्वारा श्रीनगर के पारिमपोरा में मोहम्मद इकबाल लोन और खुर्शीद अहमद लोन, वजीरबाग में जहूर अहमद भट, छत्ताबल सफाकदल में फ जल-उल-हक मिसगर और आरिफ हसन मिसगर, बचपोरा में ऐजाज अहमद शेख और जावेद अहमद शेख के घर पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में तजामुल मसूदी और मुसदिक अफ जल मसूदी के घर पर छापा डाला गया।
विज्ञापन
22 सितंबर को भी एनआईए द्वारा क्रॉस-एलओसी ट्रेड मामले में कई व्यापारियों के घरों पर छापामारी की गई थी। इनमें ख्वाजाबाग बारामुला के पीर अरशिद इकबाल उर्फ आशु (वर्तमान में नारकोटिक्स मामले में कठुआ जेल में बंद), तवहीद गंज बारामुला के तारिक अहमद शेख (मैसर्स शेख ब्रदर्स और मैसर्स हामिद ब्रदर्स बारामुला के मालिक व वर्तमान में नारकोटिक्स मामले में बारामुला जेल में बंद), ख्वाजाबाग बारामुला के बशीर अहमद सोफ, उतर ग़ुलाम मोहियुदीन (जिला स्तर के हुर्रियत नेता) और गुंडपोरा सोपोर के अब्दुल हमीद लोन और अब्दुल रजाक (मैसर्स आशा ट्रेडर्स के मालिक) शामिल थे। तब भी एनआईए ने काफी आपत्तिजनक सामग्री और डिजिटल उपकरण बरामद किए थे।
विज्ञापन