{"_id":"a7b9c667c4d9086ac2796078c043334d","slug":"nine-thousand-candidates-appeared-in-net-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ हजार ने दी नेट की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ हजार ने दी नेट की परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 28 Dec 2014 08:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के लिए जम्मू में बनाए गए सभी चौदह परीक्षा केंद्रों में नौ हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। रविवार को करीब 55 विषयों के लिए यह परीक्षा हुई थी। परीक्षार्थियों के अनुसार पेपर मिलाजुला रहा।
विज्ञापन
परीक्षा के लिए जम्मू यूनिवर्सिटी कैंपस में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
इसके अलावा गांधीनगर राजकीय महिला कालेज, एमएएम कालेज, जीजीएम साइंस कालेज, कामर्स कालेज, राजकीय डिग्री कालेज पलौड़ा, राजकीय महिला कालेज परेड, राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल परेड, गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल मुबारक मंडी में भी परीक्षा हुई।
विज्ञापन
नेट परीक्षा के संयोजक प्रो. नरेश पादा ने बताया कि पहली बार सीबीएसई (सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एक्जामिनेशन) को यह परीक्षा आयोजित कराने का दायित्व सौंपा गया था। इस बार 11,160 में से 9 हजार 67 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
जम्मू यूनिवर्सिटी में परीक्षा देकर मनमीत ने बताया कि मैनेजमेंट विषय से उन्होंने परीक्षा दे है। पिछले साल की तुलना में इस बार कुछ कठिन पेपर रहा। पिछले साल यूजीसी के तहत परीक्षा हुई थी लेकिन इस बार सीबीएसई की ओर। इतिहास विषय की सोनिया ने बताया कि उनका पेपर अच्छा रहा।
अंग्रेजी विषय की हेमलता ने भी ऐसा ही कहा। मास कम्युनिकेशन विषय से पहली बार नेट परीक्षा देकर निकलीं आकांक्षा ने बताया कि पेपर अच्छा रहा। अंग्रेजी विषय से परीक्षा में बैठने वाली पायल शर्मा ने पेपर अच्छा होने पर खुशी जताई।
राजोरी से नेट परीक्षा देने पहुंचीं अफीफा फिरदौस ने बताया कि उनका विषय अंग्रेजी है और अच्छा पेपर हुआ।