फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Nine people taken out of from quarantine center by IPS

जम्मू-कश्मीरः क्वारंटीन केंद्र से आईपीएस निकाल ले गए नौ लोग, हड़कंप 

Sun, 29 Mar 2020 04:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 29 Mar 2020 04:43 AM IST
विज्ञापन
Nine people taken out of from quarantine center by IPS
demo pic - फोटो : Social Media

सांबा जिले के विजयपुर स्थित राधा स्वामी सत्संग व्यास में बने क्वारंटीन केंद्र से आईजी स्तर के एक पुलिस अफसर की ओर से नौ लोगों को निकाल ले जाने का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि आईजी स्तर के इस अफसर ने नौ लोगों को निकाल लिया तथा अपने साथ ले गए। इसकी जब जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। बाद में सभी को वापस क्वारंटीन केंद्र में लाया गया। सूत्रों ने बताया कि इस मामले को गृह मंत्रालय ने गंभीरता से लिया है। साथ ही इस मामले की प्रदेश सरकार से रिपोर्ट तलब की है। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि पुलिस अफसर अपने स्कावायड के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने अपने परिचित नौ लोगों को गाड़ी में बिठाया और जाने लगे। इस पर वहां तैनात सरकारी मुलाजिमों ने ऐसा करने से मना किया। फिर भी उन्होंने एक न सुनीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके जाने के बाद मुलाजिमों ने इसकी जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दी तो हड़कंप मच गया। बताते हैं कि आईजी जम्मू जोन ने भी जाकर मामले की जानकारी हासिल की। इसके बाद विजयपुर एसएचओ को क्वारंटीन हुए लोगों को वापस लाने को कहा गया। काफी मशक्कत के बाद इन्हें दोबारा क्वारंटीन केंद्र लाया गया। शनिवार को इस बात की पूरे महकमे में चर्चा रही। 


लोगों का कहना था कि एक आईपीएस होकर हजारों लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जाना उचित नहीं है। एसएचओ अर्जुन सिंह चिब ने बताया कि तीन होटलों में क्वारंटीन केंद्र बनाया गया है जहां उन्हें ले जाया गया था। बाद में राधा स्वामी सत्संग व्यास केंद्र पहुंचा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed